फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सैलानियों से गुलजार हुआ मनाली, बर्फ से लकदक सोलंगनाला में उमड़ी भीड़

Mon, 20 Jan 2020 02:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बाद मनाली में दो दिनों से मौसम शुष्क बना है। ऐसे में मनाली के स्नो प्वाइंट सोलंगनाला, नेहरूकुंड और फातरू में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। मनाली, सोलंगनाला और रोहतांग दर्रा में बर्फबारी को देख पर्यटकों ने यहां का रुख किया है। इससे मनाली के पर्यटन कारोबारियों में भी खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
 मनाली के निजी और पर्यटन निगम के होटल पैक चल रहे हैं। पर्यटक सोलंगनाला में स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, स्लैजिंग, स्नो स्कूटर का आनंद उठा रहे हैं। बर्फ से सफेद मनाली की पहाड़ियां पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मनाली के होटलियर वेदराम ठाकुर, प्रेम ठाकुर, शैलेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा तथा निशू मल्होत्रा ने बताया कि इस वर्ष मनाली के साथ पूरे पवर्तीय इलाकों में नियमित रूप से बर्फबारी हो रही है। इससे पर्यटकों के साथ पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। उन्होंने कहा कि नए साल से मनाली में पर्यटन कारोबार लगातार बढ़ रहा है।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मनाली होटलियर एसोसिएशन के अनूप राम ठाकुर ने बताया कि मनाली और उसके सभी पर्यटन स्थल पूरी तरह से बर्फ से लकदक हैं। कहा कि पहला मौका है कि जब मनाली में सर्दियों में इतनी संख्या में सैलानी आ रहे हैं। उधर, हिमाचल पर्यटन निगम के उपमहाप्रबंधक अनिल तनेजा ने कहा कि पर्यटन विभाग के होटलों की आक्यूपेंसी अच्छी चल रही है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ मनाली के समर सीजन में भी मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 7
पर्यटक जाम से हो रहे परेशान 
मौसम खुलने के बाद मनाली के सोलंगनाला में सैलानियों का हुजूम उमड़ रहा है। पर्यटक सुबह ही बर्फ देखने के लिए मनाली से स्नो प्वाइंटों पर पहुंच रहे हैं। लेकिन सड़क पर बेतरतीब वाहनों की पार्किंग से सैलानियों को जाम से जूझना पड़ रहा है। कई पर्यटकों को एक से डेढ़ किलोमीटर तक पैदल जाना पड़ रहा है।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, हिमाचल में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शिमला के कुफरी, केलांग और कल्पा समेत कई भागों में तापमान माइनस में चल रहा है। लाहौल के मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 14.4 डिग्री तक पहुंच गया है। कल्पा पारा -6.8, कुफरी -3.0, मनाली -2.8, डलहौजी 0.8, धर्मशाला 2.4 और शिमला का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मनाली-लेह, आनी-लूहरी एनएच के अलावा प्रदेश भर में करीब 99 सड़कें अभी भी बंद हैं। इन सड़कों में परिवहन निगम की बसें भी फंसी हैं। निगम प्रबंधन ने चालक परिचालक को बर्फबारी व कोहरे में बसें न चलाने की हिदायत की है। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसके बाद 26 तक मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें