बेकाबू होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Mon, 18 Apr 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल के सोलन-चायल वाया अश्वनी खडड मार्ग के समीप एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हुए हैं। हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ है। पुलिस दुर्घटना का कारण तेजरफ्तारी बता रही है।
- फोटो : अमर उजाला

2 of 5
बहरहाल पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गाड़ी में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। इनमें चार लोग सलोगड़ा पंचायत क्षेत्र के है। जबकि एक धामी शिमला का निवासी है। वह कार में किसी रिशतेदार के यहां शोक पर चायल के समीप कुरगल क्षेत्र में गए थे।

3 of 5
वहां से वापस आते समय करीब 1 बजे अश्वनी खड्ड के समीप पंहुचे तो गाड़ी सड़क से सीधे गहरी खाई में गिर गई। कार के गिरने का धमाका काफी तेजी से हुआ। आसपड़ोस के लोगों जब अवाज सुनाई दी तो इसकी सूचना108 को दी गई। मौके पर 108 की टीम तुरंत पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पांचो घायलों को कार से बाहर निकाला गया।

4 of 5
अस्पताल पहुंचते ही दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन व्यक्तियों का सोलन अस्पताल में इलाज चल रहा है। आईओ चायल चौकी जियालाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने मृतक की व्यक्तियों की पहचान 50 वर्षीय हरि निवासी सलोगड़ा सोलन, 45 वर्षीय विनोद निवासी धामी शिमला के रूप की है। जबकि गंभीर घायलों में 27 वर्षीय विनोद निवासी सलोगड़ा, 42 वर्षीय तारा चंद निवासी सलोगड़ा, 50 वर्षीय हरीश निवासी सलोगड़ा के रूप में हुई है।