चंबा से पांगी जा रही एचआरटीसी की बस के बैरागढ़ के पास खाई में लुढ़कने से नौ लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
देखिए ड्राइवर की जिद से कैसे गई नौ की जान, दहला देंगी तस्वीरें
2 of 12
हादसा वीरवार सुबह पांच बजे पेश आया। मौके से कुछ दूरी पर सड़क ठीक करने में लगे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने चालक को बस आगे न ले जाने की चेतावनी भी दी। मगर यह नहीं माना। (हादसे के बाद खाई में बिखरे पड़े शव।)
विज्ञापन
देखिए ड्राइवर की जिद से कैसे गई नौ की जान, दहला देंगी तस्वीरें
3 of 12
बैरागढ़ से महज पांच मीटर की दूरी पर जिस जगह बस हादसे का शिकार हुई है वहां पहाड़ी से मलबा गिरा हुआ था और इस पूरे मार्ग पर मलबे को हटाने के लिए लोनिवि ने अपने 40 कर्मचारी लगा रखे थे। इन कर्मचारियों की सलाह अगर चालक मान लेता तो यह हादसा न होता।
देखिए ड्राइवर की जिद से कैसे गई नौ की जान, दहला देंगी तस्वीरें
4 of 12
बताया यह भी जा रहा है कि जब बस घटनास्थल पर पहुंची तो चालक ने जगह
तंग होने की बात कहकर सवारियों को उतर जाने की सलाह दी। लेकिन चालक की इस
सलाह पर कुछ ही लोगों ने अमल किया।
विज्ञापन
देखिए ड्राइवर की जिद से कैसे गई नौ की जान, दहला देंगी तस्वीरें
5 of 12
बस घटना स्थल के बिल्कुल बीच में पहुंचकर अटक गई तो चालक ने इसे पीछे करने की कोशिश की और बस का एक टायर बाहर हवा में निकल गया। मौके पर बस से उतरी सवारियों ने यह देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। लेकिन जब तक चालक बस को नियंत्रित कर पाता बस खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
देखिए ड्राइवर की जिद से कैसे गई नौ की जान, दहला देंगी तस्वीरें
6 of 12
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षक शोभिया राम ने बताया कि उन्होंने
चालक को रोकने की कोशिश की थी। लेकिन उसने बस नहीं रोकी और आगे बढ़ गया।
जबकि कुछ लोगों ने सड़क पर मलबा गिरे होने के लिए लोनिवि को भी कोसा है।
विज्ञापन
देखिए ड्राइवर की जिद से कैसे गई नौ की जान, दहला देंगी तस्वीरें
7 of 12
हादसे में मरने वालों की पहचान सलोचना पत्नी नेगी राम निवासी प्रीतमास, ब्यास देव 27 पुत्र भगत राम नाघुई सलूणी, रीना देवी 33 पत्नी जगदीश निवासी मंडेड बैजनाथ, चंद राम पुत्र परजा भंजराड़ू, मानदेई पत्नी बिशन दास लाहुल-स्पीति, भाग सिंह 34 पुत्र पाधा राम गांव सेई चुराह, रोशन लाल, देव सिंह पुत्र परजा राम निवासी देवीकोठी व धीरज (12) शामिल है।
देखिए ड्राइवर की जिद से कैसे गई नौ की जान, दहला देंगी तस्वीरें
8 of 12
घायलों की पहचान मंजीर बेगम पत्नी लाल दीन निवासी तीसा, रमेश कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी देवी कोठी, परिचालक संजीव कुमार पुत्र नानक चंद निवासी मंडी, हेम राज, आयूष पुत्र शिव कुमार निवासी लुडडू चंबा, चतरो राम पुत्र बैंजा राम निवासी कठवाड़, किशना देवी पत्नी शिव कुमार गांव लुड्डू, मीना पत्नी कमल कुमार गांव चकला लुड्डू शामिल हैं।
देखिए ड्राइवर की जिद से कैसे गई नौ की जान, दहला देंगी तस्वीरें
9 of 12
घायलों को अस्पताल ले जाते लोग।
देखिए ड्राइवर की जिद से कैसे गई नौ की जान, दहला देंगी तस्वीरें
10 of 12
अस्पताल में घायल कुछ लोग हादसे से इतना सहम गए हैं कि ये अभी कुछ भी बयान नहीं दे पा रहे हैं।
देखिए ड्राइवर की जिद से कैसे गई नौ की जान, दहला देंगी तस्वीरें
11 of 12
हादसे की खबर मिलते ही चंबा से उपायुक्त एम सुधा देवी समेत पूरा प्रशासन घटनास्थल के लिए रवाना हो गया था। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रशासन ने दस-दस हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किए हैं जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।
देखिए ड्राइवर की जिद से कैसे गई नौ की जान, दहला देंगी तस्वीरें
12 of 12
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चालक पवन कुमार व परिचालक संजीव कुमार चंबा रेफर कर दिया गया है। हादसे में मारे गए लोगों का पोस्टमार्टम बैरागढ़ में मौके पर ही कर दिया गया है।