डिजिटल इंडिया मिशन के तहत बीएसएनएल ने अपने सभी लैंडलाइन उपभोक्ताओं को ब्राडबैंड सेवा से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। 25 से 29 अक्तूबर तक चलने वाले ‘डाटा की भूख बढ़ाओ’ अभियान के तहत लोगों को ब्राडबैंड पर डाटा प्रयोग के लिए खास ऑफर दिए जा रहे हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
1199 का प्लान घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं की सभी जरूरतों को पूरा करने वाला सबसे सस्ता प्लान है। इसमें अनलिमिटेड डाटा व अनलिमिटेड कालिंग 1199 में पूरे महीने दी जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
ब्राडबैंड की मांग को देखते हुए निगम ने नए लैंडलाइन कनेक्शन पर अपना टेलीफोन सेट खरीदने पर 300 कालें मुफ्त देने की घोषणा की है।
4 of 5
इसके अलावा 49 और 249 की योजनाओं पर छह माह के मासिक किराए में छूट दी गई है।
शिमला दूरसंचार जिला के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि अभियान के तहत जिन लोगों ने अभी तक लैंडलाइन पर ब्राडबैंड कनेक्शन नहीं लिया है, उन्हें नवीनतम किफायती प्लानों से अवगत करवाया जाएगा।