टीबी के खात्मे के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में नेताओं और अभिनेताओं के बीच खेले गए टी-20 मैच में फिल्मी सितारों ने सांसदों के छक्के छुड़ा दिए।
विज्ञापन
2 of 25
हीरोज इलेवन ने एमपी इलेवन के 221 रन के स्कोर का पीछा करते हुए 16.3 ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर आठ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
3 of 25
हिमाचल रणजी प्लेयर प्रशांत चोपड़ा के 145 रन की धमाकेदार पारी भी एमपी इलेवन के काम नहीं आ सकी।
4 of 25
मुंबई हीरोज के कैप्टन बॉबी दियोल ने टॉस जीतकर एमपी इलेवन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
5 of 25
तीसरे ओवर में एमपी इलेवन के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन नौ गेंदों पर नौ रन बनाकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
6 of 25
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अनुराग ठाकुर 64 गेंदों पर 54 रन बनाकर राजा भरवानी की गेंद पर बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
7 of 25
इसके बाद सिद्धांत महापात्रा आठ गेंद पर पांच रन और प्रशांत चोपड़ा 61 गेंद पर 145 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
8 of 25
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई हीरोज की ओर से सन्नी दुलगच्छ और जय भानुसाली ने बल्लेबाजी की शुरुआत की।
9 of 25
भानुसाली आठ गेंदों पर दस रन बनाकर चलते बने , जिसके बाद क्रीज पर उतरे राहुल बिरमानी 29 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हो गए।
10 of 25
सलामी बल्लेबाज सन्नी ने 48 गेंदों पर 86 रन की धमाकेदार पारी खेली और नॉट आउट रहे। उनके साथ शब्बीर आहलुवालिया ने महज 16 गेंदों पर 49 रन बना दिए।
11 of 25
चोपड़ा ने जड़े 10 छक्के- एमपी इलेवन की ओर से प्रशांत चोपड़ा ने दस छक्के और 13 चौके लगाए जबकि अनुराग ठाकुर ने सात और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एक चौका लगाया।
12 of 25
मुंबई हीरोज के ये रहे प्लेइंग इलेवन- सन्नी दुलगच्छ, जय भानुसाली, राहुल बिरमानी, शब्बीर आहलुवालिया, सोहेल खान, सोनू सूद, वरुण बडोला, बॉबी दियोल, आई सेन गुप्ता, अपूर्व लाखिया और आफताब शिवदासानी शामिल रहे।
13 of 25
एमपी इलेवन की ओर से ये रहे खिलाड़ी- मोहम्मद अजहरुद्दीन, प्रशांत चोपड़ा, अनुराग ठाकुर, एस महापात्रा, जेय चौधरी, कमलेश पासवान, गोरव गगोई, केएस दियो, आरएम नायडू, एस शिंदे और एन शेखर शामिल रहे।
14 of 25
महिमा चौधरी, रिया सेन ने किया चियरअप- मैच के दौरान परदेस गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी, रिया सेन, राइमा सेन ने पैवेलियन में बैठकर मुंबई हीरोज की टीम को खूब चियरअप किया।
15 of 25
इस दौरान महिमा चौधरी धर्मशाला के प्राकृतिक सौंदर्य की खूब तारीफ करते नजर आईं। मैच के दौरान कमेंटेटर से बातचीत में महिमा ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम को विश्व का बेहतरीन स्टेडियम बताया व कहा कि धर्मशाला में घूमने का उनका अनुभव अद्भुत रहा है।
16 of 25
एचपीसीए स्टेडियम में टीबी जागरूकता के लिए मुंबई हीरोज व एमपी इलेवन के बीच आयोजित टी-20 मैच निर्धारित समय से करीब 45 मिनट की देरी से पौने 5 बजे शुरू हुआ। एमपी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैच देखने के लिए एचपीसीए ने दर्शकों की एंट्री निशुल्क रखी थी।
17 of 25
टिकट काउंटर पर निशुल्क टिकट हासिल करने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की कतारें लगी रहीं। बॉलीवुड के एक्शन स्टार सुनील शैट्टी, बॉबी दियोल, आफताब शिवदासानी, सोहेल खान आदि को खेलते देखने के लिए दर्शकों में काफी क्रेज रहा।
18 of 25
मैच शुरू होने के आधे घंटे में 25 हजार सीट क्षमता वाले स्टेडियम की करीब 25 फीसदी सीटें भर गई थीं। वहीं पहली पारी समाप्त होने तक दर्शक स्टेडियम में आते रहे।
19 of 25
टीबी रोग को जड़ से मिटाने के लिए एचपीसीए स्टेडियम में मुंबई हीरोज व एमपी इलेवन के बीच हुए मैच के दौरान हर चौके-छक्के पर दर्शकों ने भारी उत्साह दिखाया। एमपी इलेवन के ओपनर बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा की आतिशी बल्लेबाजी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
20 of 25
खासकर पहली पारी के अंतिम ओवरों में प्रशांत ने मुंबई हीरोज के गेंदबाजों की खासी धुनाई करते हुए छक्कों की छड़ी लगा दी। दूसरी पारी में जब मुंबई हीरोज के सितारे बैटिंग करने उतरे तो दर्शकों की आवाज से पूरा स्टेडियम गुंजायमान हो गया।
21 of 25
नड्डा, धूमल, शाहनवाज ने उठाया लुत्फ- टीबी फ्री इंडिया समिट में भाग लेने आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भी कुछ देर तक मैच का लुत्फ उठाया। वहीं सांसद शाहनवाज हुसैन, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित सांसद अनुराग ठाकुर के पूरे परिवार ने मैच देखा।
22 of 25
मैच की लाइव कवरेज कर रहे दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल ने धर्मशाला की खूबसूरती को बखूबी दिखाया।
23 of 25
मैच के बीच-बीच में पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज, भागसूनाग वाटर फॉल, बौद्ध मठ और कंडी स्थित एचपीसीए के होटल द पैवेलियन के दृश्य बार-बार दिखाकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता का बखान किया।
24 of 25
इस दौरान अभिनेत्री राइमा सेन धौलाधार की वादियों की सुंदरता के कसीदे पढ़ते नजर आईं व यहां शूटिंग के लिए आने की ख्वाहिश जताई।