हिमाचल के जिला सिरमौर के कुंजा मतरालियों पंचायत के रामपुरघाट में रिहायशी इलाके के समीप शराब का ठेका खुलने पर बवाल मच गया है। शराब ठेके का विरोध कर रही महिलाओं ने बुधवार को शराब ठेके में घुसकर हंगामा खड़ा कर दिया। वहां पहुंची महिलाएं ठेके के सामान पर टूट पड़ीं और लाखों रुपये की शराब और अन्य सामान को तहस-नहस कर दिया। इस वजह से करीब एक घंटे तक रामपुरघाट-पांवटा संपर्क मार्ग बंद रहा। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मौके पर पहुंच कर मार्ग खुलवाया। महिलाओं के खिलाफ संपर्क सड़क बंद करने व ठेकेदार की शिकायत पर क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
स्थानीय निवासी महिलाओं निर्मला देवी, बृजो देवी, बेबी, सुशीला, व सर्वती समेत सैंकड़ों महिलाएं मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कुंजा मतरालियों पंचायत के रामपुरघाट में एकत्र हो गईं। शराब ठेका पहले रामपुरघाट में जिस जगह पर था, वहां से करीब दो सौ मीटर दूर खोल दिया गया। इस स्थल पर महिलाओं ने ठेका न खोलने की लिए 10 अप्रैल को पंचायत प्रधान को लिखित पत्र भेजा था। लेकिन ठेका इस स्थल पर पहुंचने से महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि पहले नारेबाजी की गई। फिर आक्रोशित महिलाओं ने शराब के ठेके के शटर का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 6
इसके बाद लाखों की शराब सड़क पर फेंक कर नष्ट कर दी। इस दौरान करीब एक घंटे तक संपर्क मार्ग बंद रखा गया। सूचना मिलने पर डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने कहा कि इस स्थल पर शराब का ठेका मंजूर नहीं है। आसपास रिहायशी मकान व औद्योगिक इकाइयां है।
4 of 6
दिहाड़ी मजदूरी कर पुरुष ठेके में जाकर शराब का नशा करते हैं जिससे घर का गुजर बसर करना कठिन हो रहा है। यदि शराब का ठेका यहां से नहीं हटाया गया तो और भी उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
मौके पर पहुंचे शराब ठेके के संचालक ने कहा कि पंचायत से एनओसी लेकर ठेके संचालित होते हैं। विरोध करने वाली अधिकतर महिलाएं औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत हैं। इस तरह से ठेके में रखी शराब व सामान के साथ तोड़ फोड़ कर कानून को हाथ में लिया जा रहा है।
डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि रामपुरघाट मौके पर पहुंच कर महिलाओं को सड़क से हटा कर मार्ग खुलवा दिया गया था। महिलाओं के खिलाफ संपर्क सड़क मार्ग बंद करने तथा ठेकेदार की शिकायत पर क्षति पहुंचाने का मामला दर्ज किया जा रहा है।