शिमला में दृष्टिहीनों ने मांगों को लेकर प्रदेश सचिवालय के बाहर छोटा शिमला में सड़क पर धरना- प्रदर्शन कर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
सोमवार को करीब शाम तीन बजे दृष्टिहीन छोटा शिमला में सड़क पर लेट गए और यातायात रोक दिया। इससे यहां जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
3 of 5
उन्हें जबरन वहां से हटाया गया। उसके बाद ही यातायात सुचारु हो सका। इसके बाद भी दृष्टिहीनों ने सड़क के एक तरफ प्रदर्शन जारी रखा। प्रदर्शन शाम चार बजे तक चलता रहा।
4 of 5
गौरतलब है कि ये लोग पिछले काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार ने अभी तक इनकी मांगों को सुनने की जहमत नहीं उठाई है।