बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता शादी के बाद पहली बार पति आयुष शर्मा और बेटे आहिल के साथ सुसराल मंडी पहुंची। ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के परिवार ने बहू अर्पिता और पोते आहिल का घर पर गाजे बाजों के साथ भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
2 of 8
रविवार को बीईंग ह्मूमन संस्था की ओर से मंडी में लगाए जाने वाले चिकित्सा कैंप में अर्पिता अपने परिवार के साथ शिरकत करेगी। पिछले कई दिनों से कुल्लू में ट्यूब लाइट शूटिंग में व्यस्त अभिनेता सलमान खान के साथ बिताने के बाद शनिवार देर शाम बहन अर्पिता, पति आयुष शर्मा और बेटा आहिल मंडी पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 8
समखेतर स्थित ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के परिवार ने बहू अर्पिता और पोता आहिल का पारंपरिक वाद्य यंत्रों के स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम, ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा, पत्नी सुनीता शर्मा, बड़े बेटे आश्रय शर्मा के अलावा रिश्तेदारों ने शादी के बाद पहली बार सुसराल आने पर अर्पिता अभिनंदन किया।
4 of 8
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2014 में आयुष और अर्पिता परिणय सूत्र में बंधे थे। हैदराबाद के पांच सितार होटल में धूमधाम से शादी हुई। शादी होने के कुछ महीनों बाद मंडी में आयोजित शादी की धाम में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, सोहेल खान के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी शरीक हुए थे।
विज्ञापन
5 of 8
शादी के बाद और मां बनने के बाद अर्पिता पहली बार अपने सुसराल मंडी आई है। ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के बड़े बेटे आश्रय शर्मा ने शनिवार देर शाम अर्पिता, आयुष और आहिल के मंडी आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
6 of 8
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान बहन अर्पिता के सुसरालियों से किए वादे को पूरा करने जा रहे हैं। सलमान की बीईंग ह्यमून संस्था की ओर से पहली बार मंडी में रविवार से नेत्र जांच शिविर लगाया गया है। शहर के यू ब्लॉक प्राइमरी स्कूल परिसर में आयोजित शिविर में मुंबई से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम आई हुई है।
विज्ञापन
7 of 8
सलमान खान की बीईंग ह्यूमन फाउंडेशन के सौजन्य से यू ब्लॉक प्राथमिक स्कूल परिसर में आंखों की जांच का निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन 18 व 19 सितंबर को सुबह दस से सायं चार बजे तक किया जाएगा। मरीजों की आंखों की जांच करने के लिए मुंबई से डॉक्टरों को टीम आई है जो दो दिनों तक लोगों की आंखों की जांच करेगी।
इसमें मरीजों को अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड या पहचान पत्र की एक फोटो कॉपी साथ लानी होगी। जांच के दौरान जिन लोगों को उपचार की जरूरत होगी या फिर ऑपरेशन करने की आवश्यकता होगी उन मरीजों का उपचार भी निशुल्क जोनल अस्पताल मंडी में ही होगा। तस्वीर में हिमाचल के पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा पोते आहिल के साथ।