टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बारे में पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कोहली कुंबले विवाद को लेकर पहली बार कोई बयान दिया है। साथ ही उन्होंने कुंबले का भी जिक्र किया है। आइए जानते हैं क्या कह गए अनुराग ठाकुर-
विज्ञापन
2 of 5
अनुराग ठाकुर ने कोहली का समर्थन करते हुए कहा कि कोहली को कुंबले प्रकरण में बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। इस चर्चा को बंद कर देना चाहिए। कोहली में टीम इंडिया को अगले दस साल में बुलंदियों पर ले जाने की काबिलियत है।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने कहा कि कोहली पहले कप्तान नहीं है जिनके साथ ऐसा हो रहा है। पूर्व कप्तानों को भी ऐसे ही निशाना बनाया जाता रहा है। कुंबले ने बोर्ड को लेकर भी बड़ा बयान दिया।
4 of 5
मौजूदा बोर्ड पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए अनुराग ने कहा कि अपने समय में हमने कभी ऐसी बातें बाहर नहीं आने दी। उस समय बोर्ड के लोग परिपक्व थे। पढ़िए आगे क्या कहा-
कहा कि लोगों को तो उस समय के बोर्ड को श्रेय देना चाहिए कि तब हमने सीएसी की सिफारिश का सम्मान किया। लेकिन ये भी ध्यान रखा कि कुंबले को एक साल का अनुबंध दिया जाए ताकि आगे कोई दिक्कत आए तो खेल के हित में बोर्ड किसी संभावना पर विचार कर सके।