फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, कैसे 14 महीने की मासूम ने भुगती मां की गलती की सजा, जिंदा जली

Mon, 26 Jun 2017 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 5
महिला की गलती की सजा 14 माह की मासूम को मिली। मां खुद मरने जा रही थी। वह तो जिंदा बच गई मगर बच्ची घर के अंदर ही जिंदा जल गई। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के धर्मशाला में सामने आया। आइए जानते हैं पूरी घटना-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस के अनुसार घर की कलह से तंग महिला ने जान देने की तैयारी कर ली। घटना के वक्त घर के लोग बाहर थे। पति मजदूरी करने गए थे। इस दौरान बच्ची घर में सो रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
महिला ने खुद पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। मगर जब बात नहीं बनी तो फिर फंदे पर झूलने की कोशिश करने लगी। मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। इस दौरान वह बेहोश हो गई।

4 of 5
वहीं, घर में आग बेकाबू हो गई और दो मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। इसी बीच गैस सिलेंडर में धमाका हो गया जिससे कमरे में सो रही 14 महीने की बच्ची जिंदा जल गई। आगे पढ़िए महिला का क्या हुआ-
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं, इस आगजनी में महिला बुरी तरह झुलस गई। इसे जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में करीब दस लाख रुपये की संपत्ति राख हो गई है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें