मनाली-लेह, शिमला-रामपुर, रामपुर-किन्नौर, औट-लूहरी और चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे अवरुद्ध रहे। लाहौल के लिए हवाई उड़ानें तीन दिन से बंद हैं। बर्फबारी के चलते परिवहन निगम की विभिन्न क्षेत्रों में 70 बसें फंसी हैं। कांगड़ा जिले में भी मंगलवार को बारिश जारी रही।