फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल, सीएम से सम्मानित होकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे

Fri, 30 Jun 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 13
अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित हुए मेधावियों की अगली उड़ान के लिए आसमान खुल गया है। वीरवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हाथों सम्मानित होकर मेधावी कभी ना भूले जाने वाले पल समेट कर साथ ले गए। अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2017 में नवाजे गए मेधावियों के चेहरों पर अलग ही चमक नजर आई।
विज्ञापन

2 of 13
बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी उत्साहित नजर आए। राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों विद्या स्टोक्स और ठाकुर सिंह भरमौरी ने एक-एक बच्चे और उनके अभिभावकों के साथ बातचीत की। कौन कहां से आया है, इस बारे में मुख्यमंत्री और मंत्री विद्या स्टोक्स ने एक-एक बच्चे से पूछा। दूरदराज क्षेत्रों के बच्चों के भी टॉप करने पर मुख्यमंत्री भी बहुत खुश हुए।
विज्ञापन

3 of 13
बच्चों की पीठ थपथपा कर उन्होंने प्रोत्साहित किया। यह पल बच्चों और अभिभावकों के लिए यादगार बन गए। मेधावी बच्चों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेकर जहां इन पलों को कैमरे में कैद किया, वहीं गौरवान्वित अभिभावकों ने भी इस मौके पर स्टेज पर पहुंचकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाई।

4 of 13
11 बजे के बाद शुरू हुए कार्यक्रम से पहले प्रदेश भर के मेधावी छात्र-छात्राएं राज्य अतिथि गृह पीटरहाफ के दरबार हाल में सुबह आठ बजे से ही जुटना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 13
उनमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हाथों अमर उजाला का यह सम्मान पाने का भारी उत्साह था।
विज्ञापन

6 of 13
फिर जब बारी-बारी सम्मानित होने का सिलसिला शुरू हुआ तो तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मेधावियों के लिए यह अविस्मरणीय क्षण बन गए।
विज्ञापन

7 of 13
बच्चों के चेहरे की चमक उन्हें मिले मेडल की चमक से कम नहीं थी। 

8 of 13
शिमला शहर में जारी बारिश भी मेधावी बच्चों के उत्साह को कम नहीं कर सकी।

9 of 13
कई छात्र जहां अपने अभिभावकों और छोटे भाई-बहनों के साथ आए वहीं कुछ विद्यार्थी शिक्षकों के साथ समारोह स्थल में पहुंचे।

10 of 13
स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में आकर कामयाबी की उड़ान भरने वाले बच्चों ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करवाने के लिए अमर उजाला का आभार जताया।

11 of 13
दसवीं कक्षा के मेधावी बच्चों ने जमा दो कक्षा में दोबारा टॉप कर अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का हिस्सा बनने का प्रण लिया।

12 of 13
वहीं जमा दो कक्षा पास कर चुके बच्चों ने इस कार्यक्रम की गरिमा को अपने परिचितों तक पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन

13 of 13
कार्यक्रम के लिए सीएम वीरभद्र सिंह और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें