स्थानीय बीडीसी सदस्य डॉ. नवनीत ने कहा कि जियालाल की हरसंभव सहायता करने का प्रयास करेंगे। उधर, जिला प्रशासन का कहना है कि जियालाल को मकान बनाने के लिए वर्ष 2016 में 75 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। गृह अनुदान योजना के तहत यह राशि जिला कल्याण अधिकारी के माध्यम से स्वीकृत की गई थी। एसडीएम चेत सिंह ने छानबीन में पाया कि जिया लाल को मकान बनाने के लिए 11 जनवरी, 2016 को पहली किस्त के रूप में 37500 रुपये जारी किए गए थे।