टीम इंडिया ने लगातार तीसरी बार कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। लेकिन इस बार फाइनल मैच में लोगों ने ऐसी कबड्डी देखी जो पहले कभी नहीं हुई। हिमाचली स्टार अजय ठाकुर एक जादूगर की तरह खेल रहे थे।
विज्ञापन
2 of 7
यह अजय ठाकुर का जलवा ही था कि कप्तान अनुप कुमार उन्हें लगातार रेड पर भेज रहे थे। अजय ने भी निराश नहीं किया और ईरान के पाले में ऐसा तहलका मचाया कि विरोधी टीम अंत तक इससे उबर नहीं पाई। अजय ठाकुर ने 17 रेड में 12 अंक हासिल कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
विज्ञापन
3 of 7
पहले हॉफ में पिछड़ने वाली टीम इंडिया एकाएक बढ़त पर आ गई। अजय लगातार रेड कर प्वाइंट बटोर कर ईरान की टीम पर भारी पड़ रहे थे। उनकी हर रेड का ईरान के पास कोई जवाब नहीं था।
4 of 7
प्रदीप नरवाल और राहुल चौधरी के फाइनल में फेल होने के बावजूद अकेले अजय ने टीम इंडिया को आसानी से खिताब दिला दिया। मैच में अजय ने कुल 12 रेड प्वाइंट लिए। इस वर्ल्ड कप में अजय ठाकुर ने 70 से ज्यादा प्वाइंट लिए। यही नहीं फाइनल मुकाबले में भी अजय ने सबसे ज्यादा प्वाइंट लिए।
विज्ञापन
5 of 7
वहीं, दिवाली से पहले ही अजय ठाकुर ने हिमाचल समेत देश भर के लोगों को जश्न का मौका दे दिया। खिताब जीतते ही हिमाचल में भी जश्न मनाया जा रहा है। अजय ठाकुर के नालागढ़ स्थित दभोटा गांव के रहने वाले हैं। यहां भी जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
6 of 7
प्रो कबड्डी लीग में स्टार बने अजय ठाकुर टीम इंडिया के स्टार बन गए। अजय ठाकुर ने 5 मई 2005 से मई 2007 तक बिलासपुर साई हॉस्टल में रहकर खेल की बारीकियां सीखी हैं। अजय एशियन गेम्स में इंडिया टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रोहित राणा के नाम पर सीनियर और जूनियर नेशनल कबड्डी में कई खिताब हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ अजय ठाकुर के बड़े प्रशंसक रहे हैं। एक बार अजय से मिलने पर राहुल ने कहा था कि वह उनके प्रशंसक हैं। द्रविड़ ने कहा था कि मेरे दोनों बेटे आपके प्रशंसक हैं। कबड्डी खेलते वक्त छोटे बेटे ने हाथ तुड़वा लिया है। दोनों कहते हैं कि हम अजय ठाकुर बनेंगे।