फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के सभी अस्पतालों में 56 तरह के ये टेस्ट होंगे नि:शुल्क

Sun, 30 Dec 2018 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
नए साल से हिमाचल के अस्पतालों में अब 56 तरह के टेस्ट नि:शुल्क होंगे। प्रदेश सरकार हिमाचल में फ्री डायग्नोस्टिक सर्विस योजना शुरू करने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जनवरी माह में इस योजना का शुभारंभ करवाने जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 7
स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जनवरी माह में इस योजना का शुभारंभ करवाने जा रहा है। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ईसीजी, किडनी, लीवर, शुगर आदि से लेकर खून की जांच से संबंधित सभी टेस्ट इस योजना के तहत नि:शुल्क होंगे।
विज्ञापन

3 of 7
अभी ये टेस्ट कराने में मरीजों को 10 से लेकर दो हजार रुपये की राशि चुकानी पड़ती है। इसका फायदा सभी तरह के मरीजों को मिलेगा। अभी अस्पतालों में बीपीएल और आईआरडीपी मरीजों को नि:शुल्क टेस्ट सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी।

4 of 7
अब हर वर्ग के लोगों को यह सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं। पहले चरण में यह नि:शुल्क टेस्ट सुविधा मेडिकल कालेजों, जिला अस्पतालों और उन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में होगी जहां प्रयोगशालाएं हैं।
विज्ञापन

5 of 7
इसके साथ ही जहां प्रयोगशाला नहीं हैं वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों के सैंपल नजदीकी केंद्रों में ले जाएंगे और रिपोर्ट लाकर मरीजों को उपलब्ध कराएंगे। उसके बाद डॉक्टर मरीजों का उपचार करना शुरू कर देंगे। उप निदेशक स्वास्थ्य डा. रमेश चंद ने कहा कि विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

6 of 7
ये टेस्ट होंगे नि:शुल्क 
 मलेरिया पैरासाइट, कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी), ब्लड ग्रुप, टोटल रेड ब्लड सेल काउंट, प्लेटलेट काउंट वाया सेल काउंटर, पैकेड सेल वैल्यूम, प्रोथ्रोमबिन टाइम टेस्ट, सेल काउंट एंड बायोकेमिस्ट्री, ब्लड शुगर, ब्लड यूरिया, सीरियम क्रिटनाइन, एसजीओटी, एसडीपीटी, सीरियम एलब्यूमिन, प्रोप्रोनिन, सीरियम एलडीएच आदि टेस्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिमाचल में सभी मरीजों के अस्पतालों में 56 टेस्ट नि:शुल्क कराने का फैसला लिया  है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस योजना का शुभारंभ कराया जाना है। लोगों के लिए यह योजना काफी लाभदायक होंगी। - विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य मंत्री 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें