शिमला के अलावा सिरमौर, चंबा, किन्नौर, लाहौल, कुल्लू और मंडी के कई इलाकों में पानी के पाइप और झरने जमने शुरू हो गए हैं। केलांग, कल्पा, मनाली, भुंतर, सुंदरनगर, डलहौजी, चंबा और सोलन में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। वीरवार रात को शिमला-ऊना-हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 0.2, मंडी में 0.1, कांगड़ा में 0.6, धर्मशाला में 3.2 और नाहन में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।