मानसून सीजन के दौरान सैलानियों को रिझाने के लिए हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने विशेष पैकेज लांच किया है। एक जुलाई से 14 सितंबर तक पर्यटन निगम के 53 होटलों में मानसून पैकेज के तहत 20 से 40 फीसदी तक छूट दी जाएगी। ऑफ सीजन में होटलों की ऑक्यूपेंसी बनाए रखने को इस पैकेज की घोषणा की गई है। पर्यटन निगम के शिमला, चायल, परवाणू, बड़ोग, रामपुर, मंडी, कुल्लू, धर्मशाला, ज्वालाजी, पालमपुर, चंबा और डलहौजी स्थित होटलों में कमरों की बुकिंग पर छूट मिलेगी। हालांकि, खाने-पीने के सामान के लिए सैलानियों को पूरा शुल्क चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन
2 of 9
सबसे अधिक 40 फीसदी छूट सात होटलों में मिलेगी। पांच होटलों में 35 फीसदी, 18 होटलों में 30 फीसदी, 12 होटलों में 25 फीसदी और 11 होटलों में 20 फीसदी तक छूट मिलेगी। पर्यटन निगम के होटलों के कमरों की बुकिंग में ही छूट मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 9
डोरमैट्री पर किसी तरह की छूट नहीं होगी। 12 से 15 अगस्त के बीच किसी भी होटल में मानसून पैकेज लागू नहीं रहेगा। 23 से 31 जुलाई के दौरान चंबा के होटल इरावती और चंपक, 24 से 31 जुलाई के दौरान चिंतपूर्णी स्थित द चिंतपूर्णी हाइट्स होटल में छूट नहीं मिलेगी। पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने इसकी पुष्टि की है।
4 of 9
इन होटलों में 40 फीसदी छूट
द गोल्फ ग्लेड नालदेहरा
द बाघल दाड़लाघाट
द चांशल रोहड़ू
द उहल जोगिंद्रनगर
लॉग हट्स मनाली
हिडिंबा कॉटेज मनाली
द सिल्वरमून मनाली
विज्ञापन
5 of 9
इन होटलों में 35 फीसदी छूट
द शिवालिक परवाणू
टूरिस्ट इन राजगढ़
गिरिगंगा रिजॉर्ट खड़ापत्थर
द सरवरी कुल्लू
विज्ञापन
6 of 9
इन होटलों में 30 फीसदी डिस्काउंट
द ममलेश्वर चिंडी (चुराग)
द चायल पैलेस चायल
द पाइनवुड बड़ोग
द यमुना पांवटा साहिब
द रेणुका रेणुकाजी
द बुशहर रिजेंसी रामपुर
द क्लब हाउस धर्मशाला
द कश्मीर हाउस धर्मशाला
द टी बड़ पालमपुर
विज्ञापन
7 of 9
इन होटलों में 30 फीसदी डिस्काउंट
द न्यूगल पालमपुर
द मणिमहेश डलहौजी
द देवदार खज्जियार
द नूपुर नूरपुर
द चिंतपूर्णी हाइट्स चिंतपूर्णी
द इरावती चंबा
द कुंजुम मनाली
द रोहतांग मनालसु मनाली
द कैसल नग्गर
8 of 9
इन होटलों में 25 फीसदी डिस्काउंट- द पीटरहॉफ शिमला, द एप्पल ब्लासम फागू, द हिमनील चायल, द हाटू नारकंडा, द हिलटॉप स्वारघाट, ट्रैकर्स बंगला जंजैहली, द धौलाधार धर्मशाला, द भागसू मैकलोडगंज, द कुनाल धर्मशाला, यात्री निवास चामुंडा जी, द ज्वालाजी ज्वालामुखी और द हमीर हमीरपुर में 25 फीसदी डिस्कांउट मिलेगा।
20 फीसदी डिस्काउंट वाले होटल- द ब्यास मनाली, द एप्पल कार्ट क्यारीघाट, द रॉस कॉमन कसौली, द श्रीखंड सराहन, द किन्नर कैलाश कल्पा, द कैलाश कॉटेज कल्पा, टूरिस्ट इन रिवालसर, द चंद्रभागा केलांग, द गीतांजलि डलहौजी, द गौरीकुंड भरमौर और द चंपक चंबा में 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।