फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, 1200 पदों पर भर्ती

विज्ञापन
1 of 7
प्रदेश के बेरोजगारों के लिए नववर्ष 2016 एक नई उम्मीद लेकर आ रहा है। पंचायत चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद परिवहन निगम में 500 कंडक्टरों की भर्ती होगी। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने चुनाव के बाद इन पदों को भरने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन

नए साल में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, 1200 पदों पर भर्ती

2 of 7
ये पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। एचआरटीसी में लंबे समय से कंडक्टरों के 700 पद खाली हैं। इन्हें न भरने से कंडक्टरों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

नए साल में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, 1200 पदों पर भर्ती

3 of 7
एचआरटीसी में करीब 500 ऐसे परिचालक हैं, जो 8 घंटे से भी ज्यादा ड्यूटी दे रहे हैं। निर्धारित समय से ज्यादा ड्यूटी देने के बाद भी इन्हें समय पर ओवरटाइम नहीं मिल रहा है। ऐसे में परिवहन संयुक्त समन्वय समिति ने निगम प्रबंधन से रिक्त पदों को भरने के मामला उठाया था। अब इन्हें भरा जा रहा है।

नए साल में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, 1200 पदों पर भर्ती

4 of 7
उधर, विभिन्न सरकारी विभागों में खाली चल रहे 700 से अधिक पदों पर भी नई भर्तियां होंगी। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, आयुर्वेद, बिजली बोर्ड और आईपीएच विभाग ने खाली पदों की लिस्ट तैयार कर सरकार को दे दी है।
विज्ञापन

नए साल में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, 1200 पदों पर भर्ती

5 of 7
इन पदों को भरने के लिए प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के पास डिमांड पहुंच चुकी है। आचार संहिता हटते की इसकी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

नए साल में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, 1200 पदों पर भर्ती

6 of 7
आचार संहिता के हटते ही चयन बोर्ड विभिन्न खाली पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा। इसके बाद खाली पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, 1200 पदों पर भर्ती

7 of 7
अधीनस्थ बोर्ड के तहत नए साल में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टरा, स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स, ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट, एलोपैथिक फार्मासिस्ट, आयुर्वेद में फार्मासिस्ट, बिजली बोर्ड में जूनियर इंजीनियर, शिक्षा विभाग में टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल और नॉन मेडिकल, पंचायतीराज में अंकेक्षक, विभिन्न विभागों में क्लर्क और, आईपीएच में जेई मेकेनिकल, जेई सिविल, फिटर के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें