"Hockey Wali Sarpanch": एक महिला से परिवार बनता है और परिवार से घर, यहीं घर समाज बनाता है और समाज से ही हमारा देश बनता है। इसका सीधा सा अर्थ है कि महिलाओं का योगदान हर जगह हैं। उनकी क्षमता को नजरअंदाज करके समाज के विकास की कल्पना करना व्यर्थ है। हर क्षेत्र में महिलाओं का बड़ा योगदान है। जमीन से लेकर चांद तक महिलाओं ने हर जगह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाया है। ऐसा माना जाता है कि शहर में रह रही महिलाएं अपने जीवन में कम कठिनाइयों का सामना करती हैं। क्योंकि, उनके पास संसाधनों की भरमार होती हैं।
वहीं गांव, कस्बे में रहने वाली महिलाएं उनके मुकाबले पीछे रह जाती है। क्योंकि, गांव में विकास का स्तर कम होने के कारण वह संसाधनों की कमी को झेलती हैं। लेकिन इस बात को हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरू यादव ने गलत साबित कर दिखाया है। उनके हौसले की कहानी ये बताती है कि मन से ठाना हुआ लक्ष्य को पूरा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता। आइए नीरू यादव के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।