Giorgia Meloni : 9 और 10 सितंबर 2023 को भारत की अध्यक्षता में जी 20 शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ। दिल्ली में हुए इस वैश्विक कार्यक्रम की विश्व भर में जमकर तारीफ हो रहीं है। भारत ने इस शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। विदेशी मेहमानों के रहने की व्यवस्था से लेकर उनके खानपान का भी विशेष ध्यान रखा। जी 20 शिखर सम्मेलन में आए मेहमानों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को खास मार्क्समैन की ट्रेनिंग भी दी गई। खास बात ये थी कि, इस बार मार्क्समैन की ट्रेनिंग महिला पुलिसकर्मियों को दी गई। अब जी 20 सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन होना देश के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। वहीं जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आईं इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की इस समय खूब चर्चा हो रही है। जियोर्जिया मेलोनी ने भारत के प्रति अपने प्रेम का खुलकर इजहार किया है। इसी क्रम में आइए जियोर्जिया मेलोनी से जुड़ी अन्य बातों को भी जान लेते हैं।