फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Women's Day 2021: ये है इस साल की थीम, जानें क्या है ये दिन मनाने के पीछे का उद्देश्य

Mon, 08 Mar 2021 12:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
International Womens Day 2021 - फोटो : istock
हम हमेशा से इस बारे में बात करते हुए आते हैं कि महिलाओं को उनके हक का मान-सम्मान मिले। वो भी अपनी जिंदगी खुलकर जी सके, पुरुषों के बराबर उन्हें भी अधिकार मिल सके आदि कई बातों के लिए महिलाएं हमेशा से ही एक लंबी लड़ाई लड़ते हुए आईं हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हर साल पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 8 मार्च को मनाया जाने वाला ये दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। तो चलिए आपको इस साल 2021 की थीम और इसे मनाने के पीछे के उद्देश्य के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
International Womens Day 2021 - फोटो : istock
क्या है इस साल की थीम?
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हर साल अलग-अलग थीम होती है। पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थीम के साथ साल 1996 में मनाया गया था और उस वक्त 'अतीत का जश्न, भविष्य की योजना' की थीम संयुक्त राष्ट्र ने रखी थी। वहीं, बात इस साल 20201 की थीम की करें तो इस साल "Women in leadership: an equal future in a COVID-19 world" यानी "महिला नेतृत्व: COVID-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना" रखी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
International Womens Day 2021 - फोटो : istock
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस थीम के जरिए कोरोना वायरस महामारी के दौरान स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों आदि के रूप में विश्व भर में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करती है। हर साल थीम के जरिए इस दिन को बेहद खास मनाने की कोशिश की जाती है। इस दिन दफ्तरों, स्कूल, सरकारी संस्थानों आदि जगहों पर महिलाओं का सम्मान भी किया जाता है, ताकि वो इस दिन खास महसूस कर सके।

4 of 5
International Womens Day 2021 - फोटो : istock
इसको मनाने के पीछे ये है उद्देश्य
  • हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य हैं। इसमें सबसे पहला उद्देश्य ये है कि महिलाओं और पुरुषों में समानता बनाने के लिए जागरूकता लाना है। वहीं, हमारे कानून और समाज में महिलाओं के लिए कई अधिकार भी बने हैं, लेकिन कई महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हैं। महज महिलाओं की सुरक्षा या उन्हें समाज में उनका हक दिलाने के लिए महज कानून बनाने से काम नहीं चलेगा, इसलिए महिलाओं को इनके प्रति जागरूक भी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
International Womens Day 2021 - फोटो : istock
इसके अलावा महिलाएं आज भी शिक्षा को लेकर जागरूक नहीं हैं। आज भी कई लड़कियों को स्कूल तक नहीं भेजा जाता, लेकिन ये इनका कानून हक है। वहीं, स्वास्थ्य की दृष्टि से भी महिलाएं काफी पिछड़ी हुई हैं। यही नहीं, महिलाओं से जुड़े आए दिन हिंसाओं के मामले सामने आते हैं, जो बेहद डराते हैं। वहीं, महिलाओं को पदोन्नति में बाधाओं का सामना तक करना पड़ता है। इसके अलावा भी महिलाओं को कई चीजों में असामनता झेलनी पड़ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें