फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Photos: अयोध्या में राम लहर... दूसरे दिन भी रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार; तस्वीरें

Wed, 24 Jan 2024 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन भक्तों की आस्था ने दर्शन का भी नया रिकॉर्ड बनाया। मंगलवार को पांच लाख श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर में रात नौ बजे तक दर्शन कराए गए। इंतजाम सुचारु बनाने के लिए शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
1 of 10
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन आज भी राम भक्तों में रामलला के दर्शन के लिए भारी उत्साह है। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी हैं। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। आज भीड़ सामान्य है। 

 
विज्ञापन

2 of 10
अयोध्या में भक्तों का रेला... - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंगलवार को भारी भीड़ के मंदिर परिसर में घुसने से अव्यवस्था फैल गई थी। मुख्यमंत्री के साथ मंदिर में हुई अफसरों की बैठक में यह मामला उठा। इसके बाद यह तय हुआ कि मंदिर के बाहर से लंबी लाइन लगाकर दर्शन कराए जाएंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 10
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धैर्य के साथ दर्शन करने की अपील की। इसका असर बुधवार को दिखाई भी दिया। बुधवार को व्यवस्था के साथ दर्शन किए जा रहे हैं। हजारों लोगों के मंदिर परिसर में आ जाने के बाद भी दर्शन प्रक्रिया सुचारू रूप से बिना धक्के-मुक्के होती रही। लंबी-लंबी कतारें सुबह से ही दिखनी शुरू हो गईं। 

 

4 of 10
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
आज वरिष्ठ अधिकारी गर्भ गृह में मौजूद हैं। सुबह से ही श्रद्धालु को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगाकर दर्शन कराया जा रहा है। श्रद्धालु जय श्रीराम का नारा लगा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 10
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन श्री रामलला के दर्शन के लिए रामपथ पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। इससे पहले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंदिर मंगलवार को भी रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रामजन्मभूमि पथ पर तड़के तीन बजे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे।
विज्ञापन

6 of 10
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन भक्तों की आस्था ने दर्शन का भी नया रिकॉर्ड बनाया। मंगलवार को पांच लाख श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर में रात नौ बजे तक दर्शन कराए गए। इंतजाम सुचारु बनाने के लिए शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने अयोध्या पहुंच श्रद्धालुओं से धैर्य रखने का आग्रह किया। 
विज्ञापन

7 of 10
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
अब सुबह छह से रात 10 बजे तक अनवरत दर्शन
जिला प्रशासन व श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने तय किया है कि अब सुबह छह से रात दस बजे तक अनवरत दर्शन होंगे। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि इस बीच आरती व भोग के लिए थोड़ी देर दर्शन रोके जाएंगे।

8 of 10
स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश विशेष एडीजीएलओ प्रशांत कुमार ने कहा कि यहां लोगों की भारी भीड़ जुट चुकी है। मुख्य गृह सचिव और मुझे यहां जा गया है। भीड़ को सिस्टमैटिक तरीके से भेजा जा रहा है। हमें लोगों के लिए चैनल बनाए हैं।
 

9 of 10
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला
आरएएफ डिप्टी कमांडेंट अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी भक्त को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो। मंदिर के अंदर और बाहर एक हजार जवानों को तैनात किया गया है। यह व्यस्था अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी।
 
विज्ञापन

10 of 10
अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार - फोटो : amar ujala
आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने कहा कि भीड़ लगातार मौजूद है लेकिन उसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हम बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों से अपील करते हैं कि वे दो सप्ताह बाद अपनी यात्रा का कार्यक्रम बनाएं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें