लोगों को शांत कराते मंत्री राजेंद्र गुढ़ा।
- फोटो : अमर उजाला
बेटे की जन्मदिन पार्टी में हुए अश्लील डांस को लेकर मंत्री गुढ़ा ने कहा कि खुशी का माहौल था, गम का माहौल तो था नहीं, किसी समर्थक ने पार्टी बुक कर दी थी। डांसर कार्यक्रम की प्रस्तुति दे रहीं थी तब मैं मंच पर गया था। अचानक से बंद करते तो कार्यक्रम में मौजूद हजारों लोगों की भीड़ उग्र हो सकती थी। शांति बनाए रखने के लिए दो-तीन गानों के बाद डांस बंद करवा दिया था।