तीन साल से प्यार करते थे दोनाें।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि धर्म परिवर्तन कर इकरा से इशिका बनी युवती जोधपुर जिले की रहने वाली है। तीन साल पहले उसकी मुलाकात राहुल वर्मा से हुई थी। राहुल मूल रूप से मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले का रहने वाला है। उसके माता-पिता आज भी वहीं रहते हैं, लेकिन राहुल बचपन से जोधपुर में ही रह रहा है। उधर, तीन साल पहले हुई राहुल और इकरा की मुलाकात दोस्ती में बदली फिर दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। उस दौरान दोनों नाबालिग थे, लेकिन बालिग होने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया, लेकिन धर्म आड़े आ गया।