पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
टेक्निकल मदद से जोधपुर से आरोपी को पकड़ा, तो कबूल किया गुनाह
नागौर एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी राजेश मीणा और सीओ विनोद कुमार सीपा के सुपरविजन और थानाधिकारी राजेंद्र खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम ने टेक्नीकल मदद और साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से आरोपी युवक लक्ष्मण राम को जोधपुर शहर से पकड़कर पूछताछ की। जिसके बाद उसने गुनाह कबूल कर लिया। तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।