जोधपुर एयरपोर्ट पर जांच में जुटे सुरक्षा एजेंसियों के जवान
- फोटो : अमर उजाला
ईमेल से मिली थी धमकी
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस, CISF, दमकल विभाग, डॉग स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जोधपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर फ्लाइट को अपने कब्जे में ले लिया। फ्लाइट की गहन जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई
सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लाइट के सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर बिठाया गया। फ्लाइट और एयरपोर्ट की पूरी तरह से तलाशी ली गई, लेकिन कोई बम या अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद ही फ्लाइट को उड़ान भरने की अनुमति दी जाएगी।