मरु महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गड़ीसर सरोवर से जिला कलेक्टर प्रताप सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने हरी झंडी दिखा कर लोक संस्कृति और परंपराओं को प्रतिदर्श भव्य शोभा यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसाराम, मुख्य कार्यकारी अधीकारी भागीरथ विश्नोई, आयुक्त लजपाल सिंह सोढा, पुलिस अधीक्षक प्रियंका कुमावत, उपनिदेशक पर्यटन कृष्णकांत, समाजसेवी कंवराज सिंह चौहान, अरुण पुरोहित, सुमार खान, कैलाश व्यास, लक्ष्मीनारायण खत्री, गाजी खां, खेल अधिकारी राकेश विश्नोई सहित जनप्रतिनिधिगण नगरवासी, देशी-विदेशी सैलानी शामिल थे।
मरु लोक संस्कृति से ओत-प्रोत रही शोभायात्रा
मरु महोत्सव के अन्तर्गत गुरुवार को गड़ीसर सरोवर से पूनम सिंह स्टेडियम तक निकली मनोहारी शोभायात्रा ने जैसलमेर के बाशिन्दों से लेकर देशी-विदेशी पर्यटकों को मरु लोक संस्कृति से रूबरू कराया। मुख्य बाजार से होती हुई निकली शोभायात्रा का नगर वासियों ने अपने घरों की छतों पर बैठ कर पुष्प वर्षा कर हार्दिक स्वागत किया एवं महोत्सव को उत्सव के रूप में लिया। शोभायात्रा की झलक पाने मार्ग के दोनों तरफ तथा भवनों की छतों पर सैलाब उमड़ पड़ा।