जयपुर का मुंडोता फोर्ट।
- फोटो : सोशल मीडिया
जयपुर के मुंडोता फोर्ट में शादी
हंसिका जिस मुंडोता फोर्ट और पैलेस में शादी करने जा रही हैं, वह करीब 450 साल पुराना है। जिसकी खूबसूरती और चमक धमक देखकर आंखे चौंधिया जाती है। अरावली पर्वतमाला की पहाड़ी की चोटी पर बने इस किले को नरुका राजपूतों द्वारा बनवाया गया था। कई युद्ध देख चुका यह किला जयपुर के लग्जरी पैलेस में से एक है। किले में प्रवेश करते ही राजशाही का अहसास होता है। पाहाड़ी पर होने के कारण किले के आसपास का नाजारा भी रोमांचित कर देता है।
डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए फेमस है राजस्थान
दुनियाभर के पर्यटकों के लिए राजस्थान पसंदीदा प्रदेश है। देश-विदेश से यहां लाखों पर्यटक घूमने के लिए हमेशा आते रहते हैं। इसकी तरह बॉलीवुड कलाकारों, बड़े घरानों और राजनेताओं के लिए राजस्थान डेस्टिनेशन वेडिंग की भी सबसे पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। यहां बॉलीवुड कलाकार विक्की कौशल-कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, रवीना टंडन-अनिल थडानी, नील नितिन मुकेश-रुक्मणी सहाय, प्रिया सचदेवा-विक्रम चटवाल शादी कर चुके हैं। इसके अलावा हॉलीवुड कलाकार एलिजाबेथ हर्ले-अरुण नायर समेत कई राजनेता और बड़े उद्योगपति के बेटे-बेटी भी विवाह बंधन में बंध चुके हैं।
तस्वीरों में देखिए मुडोता फोर्ट...