फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chain Snatching: राजस्थान में पलक झपकते ही गले से चेन झपट रहे लुटेरे, देखिए हैरान करने वाली तस्वीरें

Fri, 02 Sep 2022 06:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Chain Snatching: पलक झपकते ही महिलाओं के गले से चेन छीन रहे लुटेरे, तस्वीरों में देखिए हैरान करने वाली वारदात 


 
विज्ञापन
1 of 5
इस तहर वारदात को अंजाम दे रहे लुटेरे। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में महिला अपराध ही नहीं अन्य तरह के अपराध भी बढ़ते नजर आ रहे हैं। बीते कुछ ही दिन में चेन स्नैचिंग की वारदात लगातार सामने आ रही हैं। अलग- अलग जिलों में हुई यह घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं। जिसमें बदमाश चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शरू कर देती है, लेकिन ज्यदातार लुटेरे पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। आइए अब आपको चार स्नैचिंग की वारदात के बारे में बताते हैं और उनकी तस्वीरें भी दिखातें हैं...। 
विज्ञापन

2 of 5
बिजौलिया के पाथिक नगर की वारदात। - फोटो : सोशल मीडिया
भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया के पाथिक नगर में गुरुवार शाम को एक बुजुर्ग महिला अपने घर बाहर बैठी थी। इस दौरान दो बाइक सवार गली में घूम रहे थे। एक युवक महिला के पास आया और मांगीलाल नाम के व्यक्ति का पता पूछने लगा। महिला ने उसे जवाब देना शुरू किया। इसी बीच युवक ने झपट्टा मारा औरे चेन खींचने लगा। बुजुर्ग महिला ने चेन बचाने के लिए उसे दोनों हाथ से पकड़ लिया, लेकिन युवक भी चेन खींचत रहा। वह महिला को घसीसटे हुए गले तक ले आया। इस दौरान चेन टूट गई। आधा हिस्सा महिला के पास रह गया और आधा युवक लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई।  
विज्ञापन

3 of 5
अजमेर में चेन स्नैचिंग की वारदात। - फोटो : सोशल मीडिया
1 सितंबर गुरुवार को अजमेर में भी लुटेरों ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। यहां 77 साल के किराना व्यापारी कल्लूमल सजनानी अपनी दुकान खोल कर बाहर बैठ हुए थे। इस दौरान मुंह पर रूमाल बांध कर एक युवक आया और कल्लूमल के पास खड़ा हो गया। करीब आधे घंटे तक इसी तरह खड़े रहने के बाद अचानक उसने गले पर झपट्टा मारा और चेन तोड़कर फरार हो गया। यह पूरी घटना एक भी एक सीसीटीवी में कैद हुई है। 

4 of 5
जयपुर के आर्यनगर की वारदात। - फोटो : अमर उजाला
27 अगस्त को जयपुर के आर्यनगर में भी चेन स्नैचिंग की एक वारदात सामने आई थी।  30 साल की पायल शर्मा अपने मायके आईं थी। वह घर के बाहर अपने बच्चे के साथ स्कूटी रोककर किसी से बात कर रही थी। इस दौरान दो नकाबपोश युवक बाइक पर आए और एक चलती गाड़ी से उतर गया। वह घूमता हुआ महिला के पास आया और झपट्टा मारकर बदमाश चेन तोड़ ले गया। पायल कुछ समझ पाती इससे पहले लुटेरे फरार हो गए। यह घटना भी पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चलती बाइक पर छीन ले गए चेन। - फोटो : अमर उजाला
चेन स्नैचिंग की यह चौथी वारदात अजमेर जिले की है। 29 अगस्त को फॉयसागर रोड की रहने वाले प्रीति जैन सुबह आठ बजे गोटा कॉलोनी स्थित लिटिल स्कूल में पढ़ाने के लिए जा रही थीं। बोराज रोड उर्मिला पैलेस के बाहर दो बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ी और फरार हो गए। यह पूरी वारदात उर्मिला पैलेस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें