राजस्थान में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर जिलों में भारी बरसात हुई। श्रीगंगानगर में करीब 10 इंच बारिश होने से दशकों पुराना रिकॉर्ड टूट गया। भीषण बरसात से शहर के हालात खराब हो गए हैं। लोगों को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ने सेना से मदद मांगी है। इसके अलावा उदयपुर और सिरोही में भी पांच इंच बरसात हो चुकी है। मौसम केंद्र के अनुसार प्रदेश में दो दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।