लोगों ने लगाए भागचंद अमर रहें के नारे।
- फोटो : अमर उजाला
शहीद भागचंद भारत-चीन बॉर्डर पर सेना की 21वीं राजपूत बटालियन में नायब सूबेदार के पद पर थे। उनकी पत्नी माया, बेटी लक्ष्मी और बेटा यश है। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद भागचंद 2010 में भारतीय सेना में भर्ती हो गए थे। अरुणाचल में भारत-चीन सीमा पर ओरक इलाके में पेट्रोलिंग करते हुए वाहन के खाई में गिरने से वह शहीद हो गए थे।