फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थार' पर रार: सांसद सनी देओल ने विधायक को कार की जल्द डिलीवरी के लिए की सिफारिश, अपने-पराये सबने कसा तंज 

Fri, 13 Aug 2021 12:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सांसद सनी देओल ने थार के लिए लिखा सिफारिशी पत्र। - फोटो : अमर उजाला
अपने संसदीय क्षेत्र से दूरी को लेकर अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले गुरदासपुर लोकसभा हलके के सांसद और बॉलीवुड स्टार सनी देओल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार सांसद सनी देओल ने सुजानपुर विधायक दिनेश सिंह बब्बू को ‘थार’ गाड़ी जल्द डिलीवर करने के लिए महिंद्रा फोर व्हीलर के डीलर को सिफारिश पत्र भेजा है। हालांकि, सनी देओल ने यह पत्र फरवरी में डीलर को भेजा था। लेकिन सोशल मीडिया पर अब यह पत्र वायरल हो गया है। इसी को लेकर कांग्रेस समेत अन्य सियासी दल सनी देओल को घेर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी सनी देओल काफी ट्रोल हो रहे हैं। लोग उनकी फिल्मों के सीन को ‘थार’ और विधायक दिनेश बब्बू से जोड़कर मीम्स बना रहे हैं। यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव वरुण कोहली का कहना है कि अगर सनी देओल एक कार दिलवाने के लिए कंपनी को पत्र जारी कर सिफारिश कर सकते हैं तो फिर केंद्र सरकार को पत्र भेज कर कृषि कानूनों को रद्द करने की सिफारिश क्यों नहीं करते। 
 
विज्ञापन

2 of 5
थार - फोटो : अमर उजाला
पठानकोट में महिंद्रा के डीलर को जारी पत्र में सनी देओल ने लिखा है कि विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने अपने परिवार के लिए एक काले रंग की महिंद्रा थार डीजल मॉडल गाड़ी 20 जनवरी को बुक की थी। उन्होंने बुकिंग के लिए 21 हजार रुपये भी दे रखे हैं। उन्होंने लिखा कि दिनेश सिंह बब्बू मेरे करीबी परिचित हैं। उन्हें गाड़ी की जल्द जरूरत है। इसलिए वह विनती करते हैं कि उन्हें बारी से पहले ही प्राथमिकता के आधार पर गाड़ी डिलीवर कर दी जाए।
विज्ञापन

3 of 5
सांसद सनी देओल और विधायक दिनेश बब्बू। - फोटो : अमर उजाला
विरोधियों का गुस्सा झेल रहे सनी देओल को भाजपा के ही नेताओं ने नसीहत देना शुरू कर दिया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल ने सनी देओल के साथ-साथ विधायक दिनेश बब्बू को नसीहत देते कहा कि अगर दिनेश बब्बू ने सनी देओल के जरिए सिफारिश करवाई तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

4 of 5
सनी देओल - फोटो : Instagram
उन्होंने कहा कि लेकिन सनी को ये याद रखना चाहिए कि विधायक एक जनप्रतिनिधि होता है। उसे अपने परिवार, गाड़ियों, तिजोरी के बारे में सोचना छोड़ जनता के बारे में सोचना चाहिए। विधायक 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए चुना जाता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny deol - फोटो : Social Media
सनी देओल पर तंज कसते हुए मास्टर ने कहा कि सनी देओल बॉलीवुड का बहुत बड़ा स्टार है। पार्टी को लोकसभा के लिए सीट जीतनी थी। मजबूरी में सनी देओल को टिकट देनी पड़ी। वहीं, सनी देओल की भी मजबूरी थी। इसलिए उन्होंने चुनाव लड़ा और जीता भी। लेकिन, अब वह एक जनसेवक हैं। लोगों की सेवा उनका पहला फर्ज है। लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। अगर वह अपना उत्तरदायित्व नहीं निभाते तो कोई उन्हें मुंह नहीं लगाएगा। अगर वह लोगों में रहेंगे तो लोग उनकी इज्जत, मान-सम्मान देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें