अमेरिका ने पाकिस्तान को देने वाले अमेरिकी लड़ाकू विमान F-16 पर अभी रोक लगा दी है। पाकिस्तान के अखबार डॉन ने दावा किया है कि अमेरिकी कांग्रेस ने इस बाबत फैसला किया है। पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक अमेरिका कांग्रेस और राजनयिकों ने इस बारें मे पुष्टि की है।
विज्ञापन
अमेरिका नहीं देगा पाकिस्तान को F-16 विमान
2 of 10
अमेरिकी कांग्रेस की तरफ से इस बात पर चिंता जाहिर की गई है कि पाकिस्तान की एयरफोर्स F-16 लड़ाकू विमानों का कैसा प्रयोग कर सकते हैं? इस मसले पर ओबामा प्रशासन को सीनेट की तरफ से एक नोटिस दिया गया है कि इस पाकिस्तान को अभी इन विमानों को न दिया जाए।
विज्ञापन
अमेरिका नहीं देगा पाकिस्तान को F-16 विमान
3 of 10
पठानकोट आतंकी हमले पर भी ओबामा प्रशासन ने पाकिस्तान को तेजी से कार्रवाई करने के लिए कहा है। डॉन के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसी के पास ऐसे इनपुट थे कि पाकिस्तान के अंदर ही लोगों ने पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की योजना बनाई थी।
अमेरिका नहीं देगा पाकिस्तान को F-16 विमान
4 of 10
अमेरिकी के सुरक्षा विशेषज्ञ रिडेल के मुताबिक भारत में पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। पठानकोट पर हुए हमले के बाद भारत के समर्थन में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी के 20 सांसद आ गए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका नहीं देगा पाकिस्तान को F-16 विमान
5 of 10
आपको बताते चले कि दुनिया की नंबर एक सैन्य शक्ति देश अमेरिका, पाकिस्तान को नए F-16 फाइटर जेट बेचने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
अमेरिका नहीं देगा पाकिस्तान को F-16 विमान
6 of 10
न्यूयार्क टाइम्स के मुताबिक पाकिस्तान को नए F-16 फाइटर जेट बेचने की योजना बन चुकी है।
विज्ञापन
अमेरिका नहीं देगा पाकिस्तान को F-16 विमान
7 of 10
ये लड़ाकू विमान मिलने के बाद पाकिस्तान के बेड़े में अब तीन देशों के फाइटर जेट शामिल हो जाएंगे। इसमें चीन और फ्रांस शामिल हैं। माना जा रहा है कि करीब 8 F-16 फाइटर जेट बेचने की योजना है।
अमेरिका नहीं देगा पाकिस्तान को F-16 विमान
8 of 10
इससे पहले अप्रैल में अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के अरबों रुपए की इस सैन्य डील को साइन किया था। अमेरिका के विदेश मंत्रालय का मानना है कि पाकिस्तान उसका घनिष्ठ सहयोगी है।
अमेरिका नहीं देगा पाकिस्तान को F-16 विमान
9 of 10
पाकिस्तान के अखबार डॉन ने पहले ही दावा किया था कि मई में पाकिस्तान को अमेरिका 14 कांबेट एयरक्रॉफ्ट, 59 मिलिट्री ट्रेनर जेट और 374 ऑर्म्ड पर्सनल करियर देने की डील साइन की थी।
जिन हथियारों को पाकिस्तान को दिया गया था उन हथियारों का प्रयोग अमेरिकी सेनाएं अफगानिस्तान और इराक में पहले कर चुकी हैं। अमेरिकी कांग्रेस का मानना है कि F-16 फाइटर जेट की मदद से पाकिस्तान काउंटर टेरेज्जिम को रोकने में कामयाब हो सकता है। इससे पहले यूएस हाउस कमेटी के विदेशी विभाग ने करीब 15 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद को जोकि पाकिस्तान को दी जानी थी। उसे रोक दिया गया था।