आए दिन ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं कि महिलाएं अस्पताल के गेट या फिर एंबुलेंस में बच्चों को जन्म दे देती हैं। लेकिन इस बार एक चौंकाने वाली खबर चीन से सामने आई है। गुआंगदोंग में खरीददारी करने के लिए निकली एक महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
2 of 4
सड़क पर दिया जन्म
चीन का एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है। इसमें सड़क पर खड़ी एक महिला बच्चे को जन्म दे रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक, यह मामला चीन गुआगंदोंग प्रांत के युनफु का है।
विज्ञापन
3 of 4
सामान खरीदकर जाती महिला
बीते दो सितंबर को महिला किराने का सामने खरीदने गई। खरीददारी करते वक्त अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। इसके कुछ ही समय उसने बच्चे को जन्म दिया। वीडियो में महिला अपने नवजात और खरीदे गए सामान घर ले जाते हुए नजर आ रही है।
वीडियो के मुताबिक, महिला जब खरीददारी करके बाहर निकली तो उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। इसमें महिला सड़क पर झुकी है और वहां मौजूद लोग उसे देख रहे हैं। बच्चा जमीन पर पड़ा है। हालांकि कुछ देर बाद वहां एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ वहां पहुंचकर महिला और बच्चे की जांच कर उसे घर भेज दिया गया।