त्योहारी सीजन के आते ही अवैध शराब की तस्करी का भंडापोड़ उत्तर प्रदेश में हुआ है। यहां हरियाणा से भारी मात्रा में शराब की अवैध तस्करी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रतापगढ़ में अवैध अंग्रेजी ब्रांडेड शराब पकड़ी है। यहां इलाहबाद एसटीएफ और धूमनगंज पुलिस ने मिलकर छापेमारी की है।
विज्ञापन
2 of 5
illegal liquor
इस छापेमारी में 10 लाख रुपये से ज्यादा का माल पकड़ा गया है। बताया जा रहा कि यह शराब सेब की पेटियों में भरकर हरियाणा से प्रतापगढ़ लाई जा रही थी। इस आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
3 of 5
त्योहार को देखते हुए हरियाणा सीमा से सटे राज्यों के क्षेत्रों में अवैध शराब कारोबार जमकर हो रहा है। इसलिए एसटीएफ गंभीरता मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उत्तर भारत के और किन इलाकों में इस मौके पर शराब की अवैध तस्करी की कोशिश की जा रही है।
4 of 5
इस महीने ही राज्य से दो करोड़ से अधिक की शराब पकड़ी जा चुकी है। लगभग 30 लाख की पकड़ी गई ये शराब यहां एंबुलेंस में भरकर लाई जा रही थी।
चेक पोस्ट एवं पुलिस चौकियों को चकमा देते हुए तस्कर एंबुलेंस का इमरजेंसी सायरन बजाते हुए बेधड़क शराब को सहारनपुर शहर तक लेकर पहुंच गए। एंबुलेंस देखकर पुलिस ने चेकिंग नहीं की बल्कि उसके लिए रास्ता साफ कर दिया।