फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता की दास्तां सुनिए, डॉक्टर बनना चाहती थी कुंवारी मां बन गई

Fri, 28 Oct 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
भिवानी की नाबालिग रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया
वह सिर्फ 15 साल की है। सातवीं की छात्रा। डॉक्टर बनना चाहती थी पर कुंवारी मां बन गई। अस्पताल में भी किताबों से मोह छूट नहीं रहा।
विज्ञापन

2 of 5
भिवानी की नाबालिग रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया
ये दर्दनाक दास्तां है हरियाणा के भिवानी की युवती की। पढ़ने में पहले भी तेज थी, आज भी है। डॉक्टर बनने का सपना तब भी था, आज भी है। बल्कि अब तो इरादा और मजबूत हुआ है। साढ़े सात माह पहले उसकी कॉलोनी के ही एक स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग ने उससे ज्यादती की थी। डर के मारे श्वेता (परिवर्तित नाम) ने किसी से इसका जिक्र भी नहीं किया। घटना का पता एक माह पहले ही तब लगा जब उसे पेट में तेज दर्द उठा।
विज्ञापन

3 of 5
भिवानी की नाबालिग रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया
घबराए परिजन श्वेता को लेकर अस्पताल पहुंचे। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आई तो सब चौंक गए। वह गर्भवती थी। गर्भ अधिक समय का था, इसलिए डॉक्टरों ने गर्भपात से इनकार कर दिया। इस बीच भी श्वेता रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई कर रही है। उसके सिरहाने दवाएं भी रखी हैं तो किताबें भी। करीब दो माह से सामान्य अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में उपचाराधीन दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने मंगलवार दोपहर बेटी को जन्म दिया।

4 of 5
भिवानी की नाबालिग रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया
डिलीवरी के लिए हुए सिजेरियन ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों की हालत खराब हो गई। नवजात बच्ची को नीकू वार्ड में भर्ती कराया गया है वहीं मां बनी किशोरी की हालत भी खून की कमी के कारण गंभीर है। टीआईटी कॉलोनी क्षेत्र की एक प्रवासी मजदूर की करीब साढ़े 14 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसी की कॉलोनी में कोचिंग लेने आए किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भिवानी की नाबालिग रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बच्ची के गर्भवती होने के बाद पता चला कि उसके साथ दुराचार हुआ है। पिछले सप्ताह मां बनी अविवाहित युवती व उसके परिवार ने भी बच्ची को अपने साथ रखने से इंकार कर दिया है। इस बारे सीडब्ल्यूसी को लिखित में दिया गया है कि वे बच्ची नहीं रखना चाहते। सीडब्ल्यूसी चेयरमैन राजबाला श्योराण ने बताया कि युवती और उसके परिवार के बच्ची रखने से इंकार के बाद अब बच्ची को पंचकूला के शिशु गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें