फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे में महामंडलेश्वर को बाहर निकाला, फिर मारी गोली

Fri, 06 May 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
महामंडलेश्वर के शव यात्रा में उमड़ी भीड़ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
उत्तर प्रदेश में मेरठ के नंगला गोसाई के जंगल में महामंडलेश्वर राजेंद्र स्वरूप का शव मिलने से इलाके में दहशत है। पुलिस ने इस मामले दो लोगों को गिरफ्तार कर कुछ नए खुलासे किए हैं। पुलिस ने बताया कि महामंडलेश्वर आरोपियों की गिरफ्त से छूटकर भाग निकले थे। अपहरणकर्ता उनको पकड़ने के लिए दौड़े तो महामंडलेश्वर जान बचाने की जद्दोजहद में पैर फिसलने पर ट्यूबवेल के कुएं में जा गिरे थे।
विज्ञापन

घंटों की मशक्कत कर कुएं से बाहर निकाला, फिर ले ली जान

2 of 6
हत्या से महामंडलेश्वर के परिजन दहशत में हैं - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
हत्यारों ने कुएं में ही गोलियां बरसाने के बजाय करीब तीन घंटे की मशक्कत करते हुए उन्हें कुएं से बाहर निकाला और फिर दो गोलियां उनकी कनपटी में मारीं। पुलिस का दावा है कि कत्ल की यह कहानी आरोपी वीशू अग्रवाल की जुबानी है। पुलिस के मुताबिक महामंडलेश्वर को मंगलवार रात अगवा करके आरोपी वीशू अग्रवाल, धीरज गुर्जर, दर्शन और संजय मवाना के नंगला गोसाई गांव के जंगल में लेकर गए थे।
विज्ञापन

घंटों की मशक्कत कर कुएं से बाहर निकाला, फिर ले ली जान

3 of 6
शव का पोस्ट मार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार किया गया
दस लाख रुपये वापस न करने पर आरोपियों ने जंगल में महामंडलेश्वर की पिटाई करनी शुरू कर दी। वे चिल्लाते हुए आरोपियों की पकड़ से छूटकर भागने लगे। इस दौरान वह एक ट्यूबवेल पर पहुंचे तो पैर फिसलने पर कुएं में गिर पड़े। पीछा करते पहुंचे आरोपियों ने जब महामंडलेश्वर को कुएं में गिरा पाया तो वे एक बार तो डर गए।

घंटों की मशक्कत कर कुएं से बाहर निकाला, फिर ले ली जान

4 of 6
महामंडलेश्वर के अंतिम संस्कार में जाते गमजदा परिजन और इलाके के लोग
लेकिन उनको यह भी खतरा था कि अगर महामंडलेश्वर बच गया तो उनका बचना भी मुश्किल हो जाएगा। अंधेरा होने के चलते उन्होंने कुएं में ही गोलियां चलाने का रिस्क नहीं लिया। इसके बजाय जैसे-तैसे कर महामंडलेश्वर को कुएं से बाहर निकाला। उसके बाद बचने का कोई मौका न देते हुए जंगल में ले जाकर सीधे कनपटी में गोली मार दी। महामंडलेश्वर की अंतिम यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

घंटों की मशक्कत कर कुएं से बाहर निकाला, फिर ले ली जान

5 of 6
महामंडलेश्वर का फाइल फोटो
महामंडलेश्वर राजेंद्र स्वरूप महाराज की हत्या पर मेरठ मंडल संत समाज ने कड़ा आक्रोश जताया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ ही संत समाज का कहना है कि शहर के कई संतों को पूर्व में धमकी मिल चुकी है। ऐसे में संतों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन के हाथों में है। मेरठ मंडल संत समाज के अध्यक्ष शनि पीठाधीश्वर महंत श्री महेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते संत की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों की मशक्कत कर कुएं से बाहर निकाला, फिर ले ली जान

6 of 6
मुख्य आरोपी के जल्द नहीं पकड़े जाने पर संत समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं, ब्रह्मचारी कृष्ण स्वरूप जी महाराज ने बताया कि शहर में संत समाज सुरक्षित नहीं है। गौ रक्षक संतों को कई बार धमकी भरे फोन आ रहे है। ऐसे में प्रशासन और सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे। कहा जा रहा है कि आरोपी तांत्रिक नजाकत अगर जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह और लोगों की भी हत्या कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें