फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम प्रॉपर्टी डीलर को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से भूना, 18 गोलियां मारी

Thu, 05 May 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 5
रोहतक में मर्डर - फोटो : amar ujala
तीन युवकों ने सरेआम प्रॉपर्टी डीलर को दौड़ा-दौड़ाकर गोलियों से भून दिया। वारदात हरियाणा के रोहतक/सांपला। बलियाना गांव के बस अड्डे पर बुधवार सुबह आठ बजे घटी। बदमाशों ने जान बचाकर भाग रहे प्रॉपर्टी डीलर संजय देशवाल (45) को 18 गोलियां मारी हैं। संजय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मौके से 9 एमएम के 20 खोखे और एक कारतूस मिला है। संजय के साथ ऑफिस के बाहर बैठे उसके दोस्त विक्की, अंकुश और विशाल अपनी जान बचाकर गांव के अंदर भाग गए।
विज्ञापन

2 of 5
रोहतक में मर्डर - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि बदमाश संजय के दोस्त विक्की को मारने आए थे। संजय को गोली मारने के बाद बदमाश कार से पाकस्मा की तरफ भाग गए। बाल-बाल बचे विक्की की शिकायत पर शक के आधार पर पुलिस ने पूर्व सरपंच और पार्षद पति राजेश कुमार, सुमित और जीतू दूधिया सहित गोली मारने वाले तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे एक प्लाट का विवाद है।
विज्ञापन

3 of 5
रोहतक में मर्डर - फोटो : amar ujala
सांपला थाना क्षेत्र के गांव बलियाना में प्रॉपर्टी डीलर संजय ने बस स्टैंड के पास अपने प्लॉट में ऑफिस बनाया है। बुधवार सुबह आठ बजे संजय, विक्की उर्फ विकास शर्मा, अंकुश और विशाल ऑफिस के बाहर कुर्सियों पर बैठे थे। इसी बीच गांव की तरफ से तीन युवक ऑफिस की तरफ आए। तीनों युवक गांव के निवासी नहीं थे। तीनों जैसे ही संजय के ऑफिस के बाहर पहुंचे तो उनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर संजय, विक्की, अंकुश और विशाल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

4 of 5
रोहतक में मर्डर - फोटो : amar ujala
अचानक फायरिंग होने से विक्की, अंकुश और विशाल गांव की तरफ भागे, जबकि संजय के पैर में गोली लगने से वह बस अड्डे की तरफ भागा। बस अड्डे पर ही बदमाशों ने अपनी कार खड़ी कर रखी थी। यहां पर बदमाशों ने संजय की पीठ में कई गोलियां मारी। गोलियां लगने के बाद संजय सड़क पर गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहतक में मर्डर - फोटो : amar ujala
इसके बाद बदमाशों ने तसल्ली से संजय के सिर और पेट में कई गोलियां दागी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश स्वीफ्ट कार में बैठकर पाकस्मा की तरफ भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मय फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें