फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'9 दिन में ऐसे सम्मोहित करता था बाबा, सबकुछ देने को तैयार हो जाती थी युवती'

Tue, 26 Dec 2017 08:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला
रंगीले बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बाबा की भक्त रह चुकी एक महिला ने ऐसा खुलासा किया है कि सब हैरान रह गए। महिला ने बताया कि 9 दिन में बाबा ऐसे सम्मोहित करता था कि युवतियां सबकुछ देने को तैयार हो जाती थीं। 

पढ़ें:- बाबा वीरेंद्र देव पर कसता शिकंजा, अब हरियाणा के आश्रमों पर छापा, मिला ये
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
जब पुलिस ने करावल नगर में छापेमारी की तो पता चला है कि बाबा भट्ठी प्रक्रिया से लड़कियों का ब्रेनवॉश कर उन्हें अपने वश में कर लेता था। इस प्रक्रिया के दौरान सम्मोहित कर उन्हें स्वर्ग का टिकट बुक करने का झांसा दिया जाता था। 
विज्ञापन

3 of 6
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय
भट्ठी प्रक्रिया में पाप को भस्म कर उन्हें नया पाप मुक्त जीवन देने की बात बताई जाती थी। इस सारी प्रक्रिया के दौरान बाबा खुद को भगवान बताता था। करावल नगर में बाबा की पूर्व भक्त महिला ने बताया कि दो माह पूर्व उसने बाबा के आश्रम में आना-जाना शुरू किया था। 

4 of 6
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित
आश्रम में बाबा को भगवान बताकर संसार को पाप की नगरी बताया जाता था। पाप को भस्म करने के लिए उसे भट्ठी प्रक्रिया करने के लिए कहा गया था। उसे बताया गया था कि एक महिला 100 पुरुषों के बराबर पुण्य कमाती है। महिला के मुताबिक लेकिन उसके पति ने प्रक्रिया में जाने के लिए मना कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
वीरेन्द्र देव दीक्षित का अाश्रम
दरअसल इस प्रक्रिया के तहत नौ दिन आश्रम में रहकर कथित ज्ञान लेना पड़ता है। उस दौरान परिवार के किसी भी सदस्य या बाहरी अन्य व्यक्ति से मिलने की इजाजत नहीं होती है। प्रक्रिया के दौरान किए गए पापों को भस्म करने का छलावा किया जाता है। वहां आश्रम के लोग ज्ञान देते हैं कि देह से पाप रूपी बीमारियों को निकालने के लिए भट्ठी प्रक्रिया से गुजरना ही पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
virendra dev dixit
जो भक्त ऐसा नहीं कर रहा है, वह संसार का संतुलन बिगाड़कर विनाश की ओर बढ़ रहा है। अंत में सम्मोहन विधि का भी प्रयोग किया जाता है। आखिरी में भक्त से उसके पापों का पता लिया जाता है, जिससे बाद में उसे ब्लैकमेल भी किया जाता है। इसके बाद कोई भी बाबा का आश्रम छोड़कर जाने को तैयार नहीं होता है। बाबा इसका फायदा उठाकर महिलाओं का शारीरिक शोषण करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें