फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, भारी आक्रोश, एसडीएम पिटे

Wed, 16 Mar 2016 04:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

  • बाइक सवार बदमाशों ने अधिवक्ता पर चला दी गोली
  • जिला जज चैंबर के बाहर शव रखकर मचा हंगामा
  • एसडीएम पिटे, एएसपी बाल-बाल बचे, पुलिस हरकत में
विज्ञापन
1 of 10
जिला जज के चैंबर के बाहर धरना देते वकील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यूपी के प्रतापगढ़ में घर से कचहरी आ रहे 58 वर्षीय अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र की बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आक्रोशित वकीलों ने पुलिस लाइन के गेट पर जाम लगा दिया। बाद में जिला जज के चैंबर के बाहर शव रखकर धरने पर बैठ गए। गुस्साए वकीलों को समझाने की कोशिश करने पहुंचे एएसपी को धक्के खाने पड़े।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने एसडीएम सदर को पीट दिया

2 of 10
एएसपी से भिड़े गुस्साए वकील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुस्साए लोगों ने एसडीएम सदर को पीट दिया। जिला जज के चैंबर में घुसे दोनों अधिकारियों को बाहर निकलने से रोक दिया। मामले में मृतक अधिवक्ता के पुत्र की तहरीर पर प्रधानपति और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में गई जान!

3 of 10
कचहरी गेट पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज कोतवाली के खरगपुर पंडित का पुरवा निवासी जवाहरलाल मिश्र पुत्र मोतीलाल मिश्र जूबाए के पूर्व उपाध्यक्ष भी थे। उनकी गांव के कुछ लोगों से पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। मंगलवार को वह बाइक से जिला कचहरी के लिए निकले। नगर कोतवाली के टेऊंगा गांव से आगे बढ़े तो बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया।

बदमाशों ने पहले पहचाना फिर मार दी गोली

4 of 10
जिला न्यायालय के वाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चूंकि अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र हेलमेट लगाए हुए थे, इसलिए बाइक पर पीछे बैठे नकाबपोश बदमाश ने पहले उन्हें पहचाना फिर पूरे ओझा मोड़ के करीब अपनी बाइक की रफ्तार धीमी कर अधिवक्ता पर फायर झोंक दिया। गोली लगने के बाद वह बाइक समेत गिर पड़े और जान बचाने के लिए बगल गड्ढे में कूदे, लेकिन नकाबपोश बदमाश ने दौड़ाकर गिरा दिया। हत्यारे ने फिर एक गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली आवाज से मचा हड़कंप

5 of 10
रानीगंज मार्ग पर जाम लगाते आक्रोशित वकील - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ ही राहगीर भी दौड़े लेकिन कोई करीब आने का साहस नहीं कर सका। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कटरामेदनीगंज की ओर भाग निकले। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सिटी वजीउल्ला मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता को मैजिक से अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने अधिवक्ता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वारदात से गुस्साए वकीलों और पुलिस के बीच हुआ संघर्ष

6 of 10
जिला अस्पताल में अधिवक्ता का शव पहुंचने पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वारदात की खबर लगते ही तमाम अधिवक्ता आक्रोशित हो उठे। वहां मौजूद एएसपी पूर्वी से तकरार करते हुए स्ट्रेचर से ही शव लेकर अस्पताल से निकल पड़े। पुलिस लाइन तिराहे पर जाम लगा दिया। यहां भी वकीलों और अधिकारियों के बीच नोकझोंक हुई। अधिवक्ता घटना के विरोध में धरने पर बैठ गए। बाद में शव लेकर वे जिला जज के चैंबर पर पहुंचे। यहां शव तख्त पर रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। बवाल की आशंका को देखते हुए एडीएम पुनीत शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय, एसडीएम सदर जेपी मिश्र भारी भरकम पुलिस बल के साथ पहुंचे। जिसे लेकर फिर हंगामा होने लगा।
विज्ञापन

वकीलों का गुस्सा सातवें आसमान पर देख उलटे पांव लौटे अफसर

7 of 10
पुलिस लाइन तिराहे पर जुटी अधिवक्ताओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विरोध को देखते हुए सभी एसपी कार्यालय जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह और पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की बात सुनने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। डीएम-एसपी का भी वकीलों ने जमकर विरोध किया। जिसके चलते उन लोगों को उल्टे पैर लौटना पड़ा।

एसडीएम की कर दी पिटाई

8 of 10
घटनास्थल पर निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कुछ देर बाद में डीएम-एसपी के साथ पहुंचे एएसपी नीरज पांडेय के साथ धक्कामुक्की की गई। एसडीएम सदर जेपी मिश्रा को लोगों ने पीट दिया। मामले में मृतक अधिवक्ता के बेटे राजीव मिश्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने खरगपुर के प्रधानपति शशीकांत मिश्रा उर्फ भोला के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़ित परिवार को मुआवजे का मरहम

9 of 10
दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को समझाते एडीजे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि अधिवक्ता की हत्या निंदनीय है। हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। बेटे को नौकरी देने की भी संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन

बदमाशों को दबोचने के लिए जुटी पुलिस

10 of 10
पिता का शव देखकर बिलखता अधिवक्ता का पुत्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता की हत्या करने वाले को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच संग दूसरी टीमों को लगाया गया है। गंवई रंजिश के साथ ही दूसरे बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है। एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें