पुलिस की लापरवाही से सर्फाबाद में दो पक्षों में सुबह जमकर झगड़ा हुआ। दोनों पक्ष के कई लोगों को चोट आई हैं। पुलिस ने एक पक्ष की एफआईआर दर्ज की है जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। मारपीट में सपा छात्र सभा के नगर अध्यक्ष को भी चोट आई हैं। वहीं, आरोप है कि मारपीट के दौरान फायरिंग भी की गई।
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस की लापरवाही से बवाल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
सेक्टर-49 थाना अंतर्गत सर्फाबाद में रहने वाले पिंटू यादव सपा छात्र सभा नगर अध्यक्ष हैं। सोमवार रात उनका पांच साल का भतीजा राजा सड़क पर खेल रहा थ। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले सुन्नी नामक शख्स ने उसके ऊपर कार चढ़ा दी। पिंटू के पिता सल्लड़ यादव ने जब इसका विरोध किया तो कार से उतर कर सुन्नी और उसके साथी जोगेंद्र व टीटू ने गाली गलौच शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 6
पुलिस की लापरवाही से बवाल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। घटना की सूचना दोनों पक्षों की ओर से थाना सेक्टर-49 को दी गई। पुलिस ने पिंटू यादव पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। सुबह गांव के लोगों ने इस मसले का निपटारा करने के लिए बैठक बुलाई तो दोनों पक्षों में फिर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने और लूट करने का आरोप लगाया है।
4 of 6
पुलिस की लापरवाही से बवाल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
पिंटू यादव के मुताबिक जोगेंद्र और उसके 50 साथियों ने घर पर सुबह आठ बजे हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने घर में खड़ी आधा दर्जन कार में तोड़फोड़ कर दी। घर पर भारी पथराव भी किया। वहीं आरोप है कि उनके भाई से 12.50 लाख रुपये लूटकर ले गए। घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस की लापरवाही से बवाल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
दूसरी ओर जोगेंद्र यादव का कहना है कि सोमवार रात उनके भाई सुरेंद्र यादव के साथ पिंटू और उसके पिता ने मारपीट की थी। सुबह हम लोग बातचीत करने उनके घर जा रहे थे। इसी दौरान घर से पथराव हो गया। आरोप है कि पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। पिंटू यादव पक्ष की ओर से ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनके पक्ष के भी कई लोग घायल हुए हैं। बावजूद पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है।
पुलिस की लापरवाही से बवाल
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि सूचना मिलने पर अगर सही वक्त पर पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो शायद मामला इतना आगे नहीं बढ़ता। पुलिस देर से पहुंची और पुलिस की कार्रवाई भी बहुत ढीली रही। पुलिस के मुताबिक ‘‘कार से बच्चे के घायल होने पर विवाद हुआ था। हालात काबू में कर लिया गया है। मारपीट के दौरान फायरिंग की भी शिकायत मिली है। दोनों पक्षों द्वारा मिली तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।