फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaibhav Yadav Wedding: परिणय सूत्र में बंधे CM मोहन यादव के बेटे वैभव; फोटो से जानें शादी में क्या-क्या हुआ...

Sun, 25 Feb 2024 10:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Vaibhav Yadav Wedding: परिणय सूत्र में बंधे CM मोहन यादव के बेटे वैभव; फोटो से जानें शादी में क्या-क्या हुआ...
Vaibhav Yadav Wedding: Marriage of CM Mohan Yadav's son Vaibhav Yadav completed; See wedding photos
 
विज्ञापन
1 of 2
बेटे वैभव यादव की शादी में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव का विवाह समारोह राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में संपन्न हुआ। वैभव का विवाह हरदा के रोलगांव निवासी सतीश यादव की बेटी शालिनी के साथ हुआ है। बेटे के विवाह समारोह में सीएम यादव ने अन्य बारातियों के साथ डांस भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
बेटे की शादी में सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक, पुष्कर के एक रिसॉर्ट में हुए विवाह समारोह में वरमाला स्विमिंग पूल के बीच में बनाए गए मंच पर हुई। इसके बाद फेरे हुए। इस दौरान सीएम मोहन यादव और उनकी पत्नी सीमा यादव ने बहू-बेटे को आशीर्वाद दिया।



दरअसल, पूरे रिसॉर्ट को राजस्थानी थीम पर सजाया गया था। विवाह समारोह में वर और वधु पक्ष के रिश्तेदारों के अतिरिक्त चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने इस समारोह में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।



इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की रीति-नीति है कि निजी कार्यक्रम को निजी ही रखा जाए। इस बात का संतोष है कि विवाह समारोह सुख, सुकून और शांति से संपन्न हो गया।



गौरतलब है कि मोहन यादव, उनकी पत्नी, बड़े बेटे वैभव, छोटे बेटे अभिमन्यु और बेटी आकांक्षा सहित सभी स्वजनों ने पुष्कर स्थित पुष्करा रिसॉर्ट में इस शादी समारोह का जमकर आंनद लिया। 
उज्जैन से निलेश नागर की रिपोर्ट।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें