फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: बाबा महाकाल ने पहना तिरंगा वस्त्र, मंदिर में बिखरी देशभक्ति की रोशनी, जश्न में डूबे भक्त

Mon, 15 Aug 2022 11:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Independence Day: बाबा महाकाल ने पहना तिरंगा वस्त्र, मंदिर में बिखरी देशभक्ति की रोशनी, जश्न में डूबे भक्त
विज्ञापन
1 of 3
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। - फोटो : अमर उजाला
देशभर में 76वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। शासकीय और निजी भवनों के साथ ही मंदिर और ऐतिहासिक स्थलों को भी तिरंगे के रंग में रंगा गया है। उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर धाम में भी आजादी के अमृत महोत्सव की तिरंगामयी आभा देखने को मिली। स्वतंत्रता दिवस के मौक पर बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान को तिरंगा वस्त्र अर्पित किया गया वहीं, तीन रंगों से बनी माला भी पहनाई गई।
विज्ञापन

2 of 3
मंदिर के अंदर भी आकर्षक साज सज्जा की गई है। - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर साल मंदिर में आकर्षक साज सज्जा की जाती है। इस साल देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिसके उपलक्ष्य में मंदिर में विशेष सजावट की गई। मंदिर के बाहर जहां तिरंगा झंडा लगाया गया तो वहीं, बाबा महाकाल को भी राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजाया गया है। मंदिर के गर्भगृह में फूलों से मनमोहक सजावट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
महाकाल मंदिर में की गई आकर्षक सजावट - फोटो : सोशल मीडिया
श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में तीन रंगों की लाइट से सजावट की गई हैं। जो मंदिर में देशभक्ति की आभा बिखेर रही हैं। मंदिर में आने वाले भक्त साज सज्जा को देखकर काफी प्रसन्न हैं। वहीं लोग मंदिर के बाहर से सेल्फी और वीडियो भी बना रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें