फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: रशिया, इंडोनेशिया और अमेरिका से बाबा महाकाल के दर्शन करने आया साधु संतों का दल

Wed, 07 Jun 2023 07:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

22 से 26 जून तक मां कामाख्या के दरबार में होने वाले अंबुबाची मेले में शामिल होने के पहले विदेशी साधु संतों का एक दल बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आया। 
विज्ञापन
1 of 3
महाकाल के दर्शन करने पहुंचा विदेशी साधुओं का दल। - फोटो : सोशल मीडिया
22 से 26 जून तक मां कामाख्या के दरबार में होने वाले अंबुबाची मेले में शामिल होने के पहले विदेशी साधु संतों का एक दल बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आया। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन अभिषेक करने के बाद सिद्धिविनायक गणेश मंदिर पर रक्षा सूत्र बंधवाया और इस पूरी यात्रा के दौरान परम आनंद प्राप्त होने की बात कही। 
 
विज्ञापन

2 of 3
साधुओं के दल ने रक्षासूत्र भी बंधवाया। - फोटो : सोशल मीडिया
बाबा महाकाल के दर्शन करने आए साधु संतों के दल के रोहित बाला और महंत राहुल गिरि ने बताया कि हम सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें बाबा महाकाल के दर्शन प्राप्त हुए। काफी समय से बाबा महाकाल के दर्शन करने की इच्छा मन में थी जो कि अब पूरी हो गई। बाबा महाकाल के दर्शन कर अब हमें परम आनंद की प्राप्ति हुई है।



इस दल में रशिया, इंडोनेशिया, अमेरिका के साथ ही अनेक देशों से साधु संत शामिल हुए हैं जो कि महाकाल नगरी घूमने के बाद असम में मां कामाख्या के धाम पहुंचेंगे। बता दें कि कामाख्या माता के मंदिर में 22 जून से 26 जून तक चार दिवसीय कुंभ मेले का आयोजन होने वाला है जिसमें महामाई के दरबार में पेशवाई भी निकलेगी। इस मेले में देश-विदेश के साधु संतों के साथी बड़ी संख्या में तांत्रिक भी शामिल होंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
महाकाल के दर्शन के बाद विदेशी साधु बोले- यहां परमानंद मिला। - फोटो : सोशल मीडिया
निरंजनी और आह्वान अखाड़े में ठहरे थे साधु संत
बताया जाता है कि यह साधु संत मंगलवार को शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इस दौरान इन्हें निरंजनी और आह्वान अखाड़े में ठहराया गया था। मंगलवार शाम को रामघाट के सामने दत्त अखाड़ा पर भजन संध्या का आयोजन हुआ था, जिसके बाद सभी साधु संत बुधवार सुबह स्नान करने के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें