फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: गौतम गंभीर पहुंचे महाकाल की शरण में, बोले-आप सरकार ने खालिस्तानियों को सपोर्ट किया तो इससे बुरा कुछ नहीं

Mon, 21 Mar 2022 03:25 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

क्रिकेटर व भाजपा सांसद गौतम गंभीर रविवार को उज्जैन पहुंचे। सोमवार सुबह उन्होंने महाकाल के दर्शन किए। भस्मारती मे भी शामिल हुए। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा खालिस्तानियों को सपोर्ट करने पर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन
1 of 3
महाकालेश्वर का अभिषेक करते गौतम गंभीर - फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी और सांसद गौतम गंभीर सोमवार सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। सोमवार तड़के भस्मारती में भी शामिल हुए। गर्भगृह में भगवान महाकाल का पूजन किया। इस दौरान पंजाब में बनी आप पार्टी की सरकार को लेकर कई बातें कही।
विज्ञापन

2 of 3
सांसद फिरोजिया के साथ पहुंचे थे गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक रविवार रात को ही क्रिकेटर गौतम गंभीर इंदौर पहुंच चुके थे। सोमवार तड़के होने वाली भस्मारती में वे पहुंचे। उनके साथ सांसद अनिल फिरोजिया भी थे। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने गौतम गंभीर को स्मृति चिह्न और प्रसाद दिया। गंभीर ने कहा कि वे दोबारा फिर दर्शन करने महाकाल मंदिर आएंगे। गंभीर वर्तमान में पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मास्क और धोती पहनकर गंभीर पहुंचे गर्भगृह में दर्शन करने - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शन-पूजन के बाद मीडिया से बात करते हुए गौतम गंभीर ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा खालिस्तानियों को सपोर्ट करने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का बॉर्डर स्टेट है। अगर आप सरकार ने खालिस्तानियों का सपोर्ट किया तो देश के लिए इससे बुरा कुछ नहीं होगा। महाकाल दर्शन के बारे में कहा कि सब खुश रहें, देश आगे बढ़े और हम बहुत मजबूत हों, यही प्रार्थना भगवान से की है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें