मामला दमोह जिले के बिलाई चौकी क्षेत्र के पटोहा गांव का है। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय संजय उर्फ मनी पिता मुकुंदी पटेल चार दिनों से लापता था। अब उसका शव कुएं में पड़ी कार से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
1 of 3
कुएं में पड़ी थी ये कार, जिसमें चार दिन से लापता युवक भी था।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में युवक का शव कुएं में पड़ी कार से बरामद होने के बाद सनसनी मच गई। युवक चार दिन से लापता था। परिवार के लोगों को हत्या की आशंका है और गांव के ही 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
2 of 3
30 वर्षीय संजय उर्फ मनी पिता मुकुंदी पटेल चार दिनों से लापता था।
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के बिलाई चौकी क्षेत्र के पटोहा गांव का है। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय संजय उर्फ मनी पिता मुकुंदी पटेल चार दिनों से लापता था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए बताया कि दशहरा की रात से संजय लापता था। शनिवार रात करीब आठ बजे गांव के पास खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में संजय की कार पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, कुएं में गिरी कार की हालत देखकर आशंका जताई गई कि कार में संजय भी हो सकता है। रात में पुलिस ने कार को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा बहुत होने के कारण संभव नहीं हो पाया।
दमोह एसडीआरएफ की टीम की मदद से क्रेन लगाकर कार को बाहर निकाला गया
- फोटो : सोशल मीडिया
रविवार सुबह फिर से प्रयास शुरू किया गया। दमोह एसडीआरएफ की टीम की मदद से क्रेन लगाकर कार को बाहर निकाला गया, जिसमें संजय का शव मिला है। परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में संजय के साथ गांव के चार लोग दिखाई दे रहे हैं और यह संभावना है कि उनके ही द्वारा यह हत्या की गई है। हत्या करने के बाद कार को घसीटकर कुएं के पास लाया गया और फिर उसे कुएं में फेंक दिया। हिडोरिया टीआई संधीर चौधरी का कहना है कि कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि युवक की हत्या की गई है या घटनाक्रम कुछ और है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।