फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में चार मौतें, इसका जिम्मेदार कौन? छोटी बहू का परिवार कटघरे में, कहा था- घर में ताला डलवा देंगे

Sun, 15 Sep 2024 03:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के कोपरा गांव से दिन शनिवार को दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आईं थी। इन तस्वीरों में देवरानी-जेठानी जो सगी बहनें थी उनके शव फांसी के फंटे से कुएं में लटते हुए थे।
विज्ञापन
1 of 7
सागर में कुएं में मिले एक परिवार के चार सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
MP Sagar Suicide Case: सागर जिले के कोपरा गांव में चार लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। शनिवार को इनकी दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आईं थीं। इन तस्वीरों में देवरानी-जेठानी जो सगी बहनें थी, उनके शव फांसी के फंदे से कुएं में लटके मिले, जबकि दोनों की मां और एक मासूम बच्ची का शव कुएं में पड़ा था। एक साथ चार लोगों की मौत से पूरा गांव सन्न रह गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
लेकिन, इन मौतों ने कई सवाल खड़े किए हैं, जिनके जवाब पुलिस तलाश रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या तीनों ने मासूम बच्ची की हत्या कर खुद आत्महत्या कर की या फिर इसके पीछे कोई साजिश है? अगर, आत्महत्या की गई तो उसके पीछे क्या कारण थे? एक साल पहले सुसाइड करने वाली छोटी बहू के परिवार की इसमें क्या भूमिका है? 
विज्ञापन

2 of 7
देवरानी-जेठानी और नानी-नातिन की मौत। - फोटो : अमर उजाला
क्या है मामला? 
जानकारी के अनुसार देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव में मुड़ेरी रोड पर बने एक घर में राजाराम लोधी का परिवार रहता है। शुक्रवार रात करीब दस बजे घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित खेत में बने कुएं में दो सगी बहनों और देवरानी-जेठानी आरती (35) पति कड़ोरी लोधी, भारती (29) पति किशोर लोधी के शव कुएं में फांसी के फंदे से लटके मिले। वहीं, उनकी मां भागबाई पति स्वर्गीय मिट्ठू और छह साल की रोमिका (भारती की बेटी) का शव कुएं में मिला। सूचना पर पहुंची देवरी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चारों के शव कुएं से बाहर निकाले और पोस्टमार्टम के लिए देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे दिए। 
विज्ञापन

3 of 7
एक साथ चार अर्थियां निकली तो गांव में छा गया मातम। - फोटो : अमर उजाला
पिता की गोद में बेटी का शव 
शनिवार शाम करीब 5 बजे चारों शव पोस्टमार्टम के बाद गांव लाए गए तो कोहराम मच गया। नजारा देखकर परिजनों, रिश्तेदारों और गांव वालों की आंखें भी नम थीं। आंखों से बह रहे आंसुओं को बार-बार पौंछते हुए लोगों ने तीन अर्थियां तैयार कीं, जिसके जरिए तीनों महिलाओं के शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। वहीं, मासूम बच्ची के शव को पिता अपनी गोद में लेकर पहुंचा। जिसके बाद सभी का अंतिम संस्कार किया गया।  बच्ची के शव को पिता अपनी गोद में लेकर पहुंचा। जिसके बाद सभी का अंतिम संस्कार किया गया।   

4 of 7
अंतिम संस्कार में उमड़ा गांव। - फोटो : अमर उजाला
पति की नींद खुली तो नहीं मिली पत्नी और बेटी
मृतका भारती के पति किशोर लोधी ने बताया कि शुक्रवार को सब लोगों ने साथ में खाना खाया, उसके कुछ देर बाद सभी सोने के लिए चले गए। रात करीब 10 बजे मेरी नदीं नींद खुली तो पत्नी और बेटी नहीं दिखाई दिए। टॉर्च लेकर उनकी खोजबीन की, लेकिन वे नजर नहीं आए। कुछ देर बाद वह खेत में बने कुएं के पास पहुंचा तो पत्नी भारती और भाभी आरती का शव कुएं में फंदे से लटके हुए थे, वहीं, सास भागबाई (भारती और आरती की मां) और बेटी का शव कुएं में पड़ा था। चारों शव को देखकर देवरी पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन

5 of 7
इसी कुएं में मिले शव। - फोटो : अमर उजाला
एक साल पहले छोटी बहू ने की थी आत्महत्या 
कोपरा गांव में रहने वाले इसी लोधी परिवार में एक साल पहले भी एक आत्महत्या हुई थी। परिवार की सबसे छोटी बहू ने लक्ष्मी पति सोनू लोधी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। लक्ष्मी के मायके वालों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने सोनू और उसके बड़े भाई किरोड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल, दोनों जेल में ही हैं। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पुलिस उन्हें जेल से लेकर आई थी। इसके बाद उन्हें फिर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

6 of 7
अंतिम संस्कार की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
बात नहीं मानी तो घर में ताला डलवा देंगे
मृतका भारती के पति किशोर लोधी ने बताया कि बहू लक्ष्मी की सुसाइड के बाद उसके परिवार वाले लगातार राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। घटना के पांच दिन पहले से वे रोज राजीनामा करने के लिए बुला रहे थे। शुक्रवार को वे लोग सोनू की ससुराल बाबू पूरा गए थे, जहां उनके साढ़ू और समधी ने राजीनामा के लिए 20 लाख रुपये और 5 एकड़ जमीन की मांग की थी। किशोर का आरोप है कि उन्होंने हमें धमकी दी थी कि अगर, मेरी बात नहीं मानोगे तो घर में ताला लगवा देंगे। किशोर ने कहा कि इसी कारण से पूरा परिवार तनाव में था। उसने आशंका जताई कि इसी कारण से पत्नी, भाभी और सास ने बेटी के साथ आत्महत्या कर ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एडिशनल एसपी लोकेंद्र सिंहा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस मान रही सामूहिक आत्महत्या का मामला
एडिशनल एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि सभी बिंदुओं को लेकर मामले की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच में मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है। परिवार ने छोटी बहू के मायके वालों पर आरोप लगाए हैं। जांच कर जल्द ही मामले की खुलासा किया जाएगा।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें