फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में मनाया गया मुनि सुधा सागर महाराज का 42वां दीक्षा समारोह, स्पीकर बिरला भी पहुंचे, Photos

Fri, 20 Sep 2024 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP News: सागर में मनाया गया मुनि सुधा सागर महाराज का 42वां दीक्षा समारोह, स्पीकर बिरला भी पहुंचे, Photos
विज्ञापन
1 of 10
दीक्षा समारोह में स्पीकर ओम बिरला - फोटो : अमर उजाला

सागर के भाग्योदय तीर्थ में जैन मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का 42वां दीक्षा समारोह भव्य तरीके से मनाया गया। इस समारोह में भाग लेने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सागर पहुंचे। जहां उनकी अगवानी खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने की। इस दौरान सागर सांसद लता वानखेड़े और विधायक शैलेंद्र जैन सहित देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

2 of 10
ओम बिरला का सम्मान करते हुए - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि भाग्योदय तीर्थ में निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महाराज का पावन चातुर्मास चल रहा है। 

विज्ञापन

3 of 10
स्पीकर ओम बिरला - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यहां पहुंच कर सर्वप्रथम मुनि श्री को श्रीफल अर्पित किया तथा पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात वे मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज के 42वें दीक्षा दिवस समारोह में शामिल हुए।

4 of 10
मंच पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

स्पीकर ओम बिरला ने मंच से सभी से उत्तम क्षमा मांगते हुए कहा कि जैन धर्म के दसलक्षण पर्व सादगी, नैतिकता तथा अहंकार समाप्ति के परिचायक हैं।

विज्ञापन

5 of 10
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज को नमोस्तु करते हुए कहा कि विद्यासागर जी के संदेशों और सिद्धांतों से आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक जागृति के साथ ही देश के बड़े-छोटे लघु उद्योगों को बढ़ावा मिला है। उन्हीं के शिष्य मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने अपने तप, तपस्या और कठिन परिश्रम से समाज में एक नई चेतना का प्रवाह किया है। 

विज्ञापन

6 of 10
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

उनके द्वारा सामाजिक सरोकार के लिए किये जा रहे कार्य अंधकार में एक ज्योति के समान हैं। आज बुंदेलखंड की यह धरती धन्य हो उठी है, जब चातुर्मास के माध्यम से चार महीने तक आप सभी को मुनिश्री का सानिध्य प्राप्त हो रहा है।

विज्ञापन

7 of 10
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जहां भी मुनि श्री पहुंचते हैं, वह धरती धार्मिक आनंद से सरोबोर हो जाती है। वे जिस भी स्थान गए वहां मंदिर निर्माण कराया। मंदिर निर्माण का कार्य इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि मंदिर के माध्यम से व्यक्ति के जीवन मूल्यों में सकारात्मक परिवर्तन आता है, वह सत्य के मार्ग को चुनता है। उसके विचारों में संयम आता है और वह आध्यात्मिक विकास की ओर बढ़ता है।

8 of 10
नृत्य करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मुनि श्री के मार्गदर्शन में अनेक जगह गोशाला, विद्यालय, अस्पताल, लघु उद्योगों की स्थापना जैसे पुण्यार्थ के कार्य किए गए हैं, जिससे अनेक व्यक्तियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मुनिश्री के सानिध्य में ही कोटा में बालिका छात्रावास, चिकित्सालय और गोशाला का निर्माण कराया गया है। वहां अध्यनरत छात्रों के जीवन में संस्कारों की नींव पड़ी, सात्विक विचार शामिल हुए। 

9 of 10
स्पीकर बिरला सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

ऐसी पीढ़ी को तैयार करने का श्रेय मुनिश्री को जाता है। उन्होंने कहा कि मुनिश्री अपने जीवन में 60 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चुके हैं। ऐसी तपस्या और परिश्रम करने वाले मुनिश्री का सानिध्य आप सभी को मिला यह आप सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है।

विज्ञापन

10 of 10
नृत्य कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश और दुनिया में भगवान महावीर स्वामी के विचार आज और भी प्रासंगिक हो गए हैं। जैन धर्म जिस शांति, संभाव और अहिंसा का मार्ग बतलाता है। आज उसे दुनिया ने भी स्वीकारा है। महावीर स्वामी के विचारों को मुनि श्री सुधा सागर जी द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें