प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे पिता की बेटी ने प्रेमी से कराई हत्या।
दरअसल, पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र में आठ अप्रैल की रात ग्राम रमजुपुर में रामकेश यादव की हत्या कर दी गई। सुबह रामकेश का शव खून से लतपथ हालत में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया कि धारदार हथियार से सोते समय रामकेश की गर्दन पर वार किया गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वारदात की सूचना पर एसपी सांई कृष्ण एस. थोटा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया। टीम में रामकेश की हत्या की जांच शुरू की। इस दौरान मृतक रामकेश की बेटी का प्रेम प्रसंग ग्राम पंचमपुर राजू डुमार पिता आनंदी डुमार (35) से होने की बात सामने आई। पुलिस को मामले में राजू की भूमिका संदिग्ध नजर आई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। प्रेम प्रसंग के कारण ही रामबाई और राजू ने रामकेश की हत्या की थी। राजू ने बताया कि रामकेश दोनों के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था, इसी कारण उन्होंने उसकी हत्या कर दी। रामबाई ने पिता रामकेश को नींद की गोलियां दे दीं, जिसके बाद राजू ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर रामकेश को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें:
CM यादव महामंचन में निभा चुके सम्राट महेन्द्रादित्य का किरदार