दमोह में कुर्सी की जांच करते कमिश्नर।
- फोटो : अमर उजाला
टेबल फैन, घड़ी और साड़ी की शिकायतें
वितरित की गई सामग्री में टेबल-कुर्सी, बिस्तर, जेवरात, बर्तन आदि की गुणवत्ता सही पाई गई। दूसरी ओर टेबल फैन, घड़ी एवं साड़ी की गुणवत्ता स्तरीय नहीं थी। कमिश्नर ने तीनों सामग्रियों को निरस्त कर दिया है। सामग्री वितरण के दौरान समिति सदस्यों की ओर से टेबल-कुर्सी, घड़ी, पंखा एवं बर्तनों पर आपत्ति उठाई गई थी। इन सामग्रियों की गुणवत्ता के कारण वितरण रोक दिया गया था। शिकायत होने के बाद कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने खुद जांच की। हितग्राही ललिता जाटव, विमला काछी, पवन साहू ने साड़ियों पर आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि जो साड़ियां यहां पर सैंपल में दिखाई जा रही हैं, वह विवाह के दौरान वितरित नहीं की गई। इस पर आयुक्त ने दीवार घड़ी एवं पंखे के साथ-साथ साड़ियों की सप्लाई को भी निरस्त कर दिया गया। कमिश्नर ने कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य को सभी सामग्रियों की गुणवत्ता एवं वितरण के बाद ही भुगतान करने के निर्देश दिए।